दामोदर यादव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: बयानबाजी से गरमाई सियासत, दमादोर यादव ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Azad Samaj Party Datia: दतिया उपचुनाव में सियासी घमासान तेज हो गया है। आजाद समाज पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह ने विकास के मुद्दे पर चुनावी ताल ठोकी।

प्रीतेश जैन

Datia Assembly Bypoll 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब आजाद समाज पार्टी और भारतीय भगवा पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गई हैं। एक ओर आजाद समाज पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं, तो दूसरी ओर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और भारतीय भगवा पार्टी की प्रत्याशी संजना सिंह ने विकास को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है।

आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है और दोनों एक-दूसरे के हित में काम कर रहे हैं।

जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

दामोदर यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि "जय भीम" का नारा लगाकर वोट मांगने वाले लोग असली नहीं, बल्कि नकली संविधानवादी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर करने की दिशा में सक्रिय हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को भाजपा का एजेंट तक बता दिया।

वायरल तस्वीर और वीडियो का किया जिक्र

अपने आरोपों के समर्थन में दामोदर यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर और वीडियो का हवाला दिया। उनका कहना है कि एक तस्वीर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ट्रेन में आमने-सामने बैठे चर्चा करते दिखाई दिए थे। वहीं एक वायरल वीडियो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इन्हीं घटनाओं के आधार पर उन्होंने दोनों दलों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।

किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह ने भी ठोकी ताल

दूसरी ओर भारतीय भगवा पार्टी की प्रत्याशी और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने भी चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दतिया की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी।

संजना सिंह

विकास और वंचित वर्गों की आवाज बनाने का दावा

संजना सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों की आवाज को मजबूती देना और दतिया के विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि मतदाता विकास, बदलाव और नई सोच के आधार पर उन्हें समर्थन देंगे।

दिलचस्प हुआ दतिया का चुनावी मुकाबला

दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया है। एक तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है तो दूसरी ओर विकास के वादे किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और सियासी बयानबाजी के और तेज होने की संभावना है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दतिया की जनता किस उम्मीदवार और किस मुद्दे पर अपना भरोसा जताती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां