दिग्विजय सिंह (Image- Social Media) 
मध्य प्रदेश

Congress Viral Audio: आलाकमान तक पहुंचा MP का ऑडियो कांड, क्या राहुल-खरगे लेंगे एक्शन?

Indore News: शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने न्यूज 18 से कहा कि अगर यह ऑडियो सही है, तो इस पूरे मामले में मौजूदा अध्यक्ष चिंटू चौकसे पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अर्पित शुक्ला

Indore Congress Viral Audio: मध्य प्रदेश की राजनीति के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में कांग्रेस नेताओं का कथित ऑडियो विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस ऑडियो कांड की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रति सहानुभूति जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

दरअसल, इंदौर की सियासत में कांग्रेस की अंदरूनी कलह लगातार बढ़ती जा रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच हुई फोन बातचीत का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला और गर्मा गया है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने इस पूरे विवाद को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर यह ऑडियो असली है, तो मौजूदा अध्यक्ष चिंटू चौकसे के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। वहीं अगर यह फेक ऑडियो है, तो पार्टी को तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

चिंटू चौकसे ने दी सफाई

इस पूरे प्रकरण पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोई गलत शब्द नहीं बोले। चौकसे ने इस ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक साजिश बताया है।

बीजेपी ने दिग्विजय सिंह से की अपील

कांग्रेस में मची उथल-पुथल पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को खुद आगे आकर इस मामले की शिकायत करनी चाहिए, ताकि ऑडियो विवाद की सच्चाई सामने आ सके।

कांग्रेस में हड़कंप

चिंटू चौकसे और सुरजीत सिंह चड्ढा की बातचीत का यह वायरल ऑडियो कांग्रेस के भीतर हलचल मचा रहा है। चौकसे पर आरोप है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, हालांकि दोनों नेताओं ने इसे फर्जी करार दिया है। फिलहाल, मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंच चुका है, और अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस हाईकमान इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है।

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद