Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Women Reservation Bill: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण लागू करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे और आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे।
modi on delimitation
PM मोदी Source- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर महिला आरक्षण का वादा पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

  • बोले- महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे।

  • शुक्रवार को कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी।

PM Modi Women Reservation Promise: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक लाने की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लागू करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा अडिग है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो संदेश भी साझा किया। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को भागीदारी दिलाने की लड़ाई कई दशकों से चल रही है। उन्होंने कहा, "वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही हैं। कितनी ही बहनों ने पत्र के जरिए मुझे अपनी बातें बताई हैं।"

'महिला आरक्षण की राह की हर रुकावट दूर करेंगे'

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने देश की हर महिला को भरोसा दिलाते हुए कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म किया जाएगा।

modi on delimitation
Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

उन्होंने कहा, "हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर के रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अब सिर्फ वक्त का इंतजार है।

modi on delimitation
Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

कैबिनेट ने विधेयकों को दी मंजूरी

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी गई थी।

सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, परिसीमन के बाद सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करने की योजना है। हालांकि, इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए संसद से विधेयकों का पारित होना जरूरी है।