जलप्रपात में फंसे लोग फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा जलप्रपात में चट्टान पर फंसे 3 लोग, अचानक बढ़ा जलस्तर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chhindwara Waterfall News: छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ने से महाराष्ट्र के तीन युवक चट्टानों के बीच फंस गए। NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Chhindwara Kukdikheda Waterfall Rescue : छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ीखापा जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ने से तीन लोग चट्टानों के बीच फंस गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और घूमने के लिए कुकड़ीखापा जलप्रपात पहुंचे थे। इसी दौरान वे फोटो लेने के लिए जलप्रपात के आसपास चट्टानों के बीच चले गए, लेकिन अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वापस निकलने का रास्ता मुश्किल हो गया।

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में तीनों युवक एक चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं और चारों तरफ पानी का तेज बहाव दिखाई दे रहा है। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण तीनों युवकों की स्थिति को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू की जरूरत पड़ी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही उमरानाला चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

NDRF ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन

तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम जलप्रपात में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल NDRF की टीम का पूरा फोकस तीनों युवकों को सुरक्षित चट्टानों से बाहर निकालने पर है।

महाराष्ट्र से घूमने पहुंचे थे युवक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों युवक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे कुकड़ीखापा जलप्रपात घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि फोटो लेने के दौरान वे चट्टानों के बीच चले गए और इसी बीच अचानक जलस्तर बढ़ गया। पानी का बहाव बढ़ने के कारण वे वहीं फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।

सुरक्षित रेस्क्यू की कोशिश जारी

फिलहाल तीनों युवक चट्टान पर सुरक्षित बताए जा रहे हैं और NDRF की टीम उन्हें बाहर निकालने में जुटी है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000