छतरपुर में ट्रैक्टर हादसा फोटो सोर्स- नवभारत
छतरपुर

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: खेत में बने 70 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और 10 साल के बेटे की मौत

Chhatarpur Tractor Accident : छतरपुर में किसान पिता और उसका 10 साल का बेटा ट्रैक्टर समेत 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में शोक की लहर है।

शिबम दीक्षित, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • छतरपुर में 70 फीट गहरे कुएं में ट्रैक्टर समेत गिरा किसान और बेटा।

  • हादसे में किसान और बेटे की मौत।

  • रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए किसान और बेटे के शव।

Chhatarpur Tractor Accident Farmer and Son Death : छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हतना में दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा किसान और उसका 10 वर्षीय बेटा ट्रैक्टर सहित करीब 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

जानकारी के मुताबिक किसान संतोष यादव (35 साल) अपने 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश यादव के साथ करीब 4 बजे जंगल हार स्थित खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में बने कुएं में जा गिरा। हादसे के वक्त कुएं में करीब 20 फीट पानी भरा हुआ था।

बेटी ने परिजनों को दी हादसे की सूचना

छतरपुर में हादसे के दौरान किसान की 12 वर्षीय बेटी राशि खेत में मौजूद थी। उसने अपने पिता और भाई को ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरते देखा, जिसके बाद चीख-पुकार मचाते हुए परिजनों को सूचना दी। खेत में पानी दे रहे संतोष यादव के बड़े भाई देशराज यादव दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाई जा सकी पिता-पुत्र की जान

हादसे की सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस करीब 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रैक्टर और कुएं में गिरे पिता-पुत्र को बाहर निकालने के लिए क्रेन मशीन बुलवाई गई। शाम करीब 5 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कुआं लगभग 70 फीट गहरा होने और उसमें पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही थी। काफी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर

मृतक का 10 वर्षीय बेटा दुर्गेश कक्षा तीसरी में पढ़ता था। परिवार में दो बेटियां आयुषी (14 साल) और राशि (12 साल) हैं। दुर्गेश दोनों बहनों का इकलौता भाई था। पिता और इकलौते भाई को एक साथ खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

भारत-नेपाल संबंधों का नया अध्याय, बालेन शाह की मौजूदगी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; इन मुद्दों पर करेंगे सहयोग

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी