छतरपुर में जमीन की जुताई को लेकर खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का वीडियो वायरल, एक की मौत

Land Dispute : छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम वधियन में जमीन की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। करीब एक दर्जन लोग घायल हुए और 65 वर्षीय रघुबर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Chhatarpur Land Dispute Murder
दो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला कियाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • छतरपुर के ग्राम वधियन में जमीन की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष।

  • लाठी डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी से हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल।

  • ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • इलाज के दौरान 65 वर्षीय रघुबर यादव की मौत।

Chhatarpur Land Dispute Murder : छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम वधियन में जमीन की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। रविवार सुबह शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला किया। इस दौरान एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करने का आरोप भी लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से 65 वर्षीय रघुबर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जमीन की जुताई को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन की जुताई को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह खेत में जुताई के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे।

लाठी डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी से किया हमला

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी डंडों के साथ फरसे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में दिख रही घटना और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

इलाज के दौरान 65 वर्षीय रघुबर यादव की मौत

इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 65 वर्षीय रघुबर यादव ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Chhatarpur Land Dispute Murder
बीती बातें : बेटी यशोधरा की जिद के आगे झुकी थीं राजमाता विजया राजे सिंधिया, पैरोल पर आईं तो सताई शादी की चिंता

तीन आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

राजनगर पुलिस ने मारपीट और हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी के मुताबिक, घटना में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन एक घायल की मौत होने के बाद दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का प्रकरण भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।