छतरपुर में बागेश्वर धाम के समर्थकों ने हाईवे किया जाम, यादव महासभा के प्रदर्शन से पहले तनाव, अलर्ट पर पुलिस

Yadav Mahasabha Protest Against Dhirendra Shastri : छतरपुर में यादव महासभा के प्रदर्शन से पहले बागेश्वर धाम समर्थकों ने हाईवे जाम किया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
bageshwar dham supporters protest
बागेश्वर धाम के समर्थकों ने लगाया जाम, अलर्ट पर पुलिसफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छतरपुर के बागेश्वर धाम को लेकर यादव महासभा और समर्थकों के बीच तनाव।

  • बागेश्वर बाबा के समर्थकों ने बृजपुरा के पास फोरलेन हाईवे किया जाम।

  • यादव महासभा ने भगवान श्रीकृष्ण पर बयान के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया।

  • छतरपुर रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात।

Bageshwar Dham Supporters Protest in Chhatarpur : छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर विवाद के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के विरोध में यादव महासभा ने आज बागेश्वर धाम में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

इसके विरोध में बागेश्वर बाबा के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को समर्थकों ने बृजपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं।

बागेश्वर धाम के समर्थन में हाईवे पर उतरे भक्त

यादव महासभा के प्रदर्शन के विरोध में बागेश्वर धाम के समर्थक एकजुट हो गए हैं। समर्थकों ने बृजपुरा के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। अचानक हाईवे जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। समर्थकों का विरोध यादव महासभा के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर है।

यादव महासभा ने किया बागेश्वर धाम पहुंचने का ऐलान

यादव महासभा ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई है। इसी के विरोध में महासभा के कार्यकर्ताओं ने 13 नवंबर को बागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कार्यकर्ता धाम पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं।

छतरपुर पुलिस छावनी में तब्दील, रेलवे स्टेशन पर भी फोर्स तैनात

दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बागेश्वर धाम जाने वाले रास्तों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

SP रजत सकलेचा ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों पक्षों को आमने-सामने आने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है।

bageshwar dham supporters protest
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मैदान में उतरी यादव महासभा, 13 नवंबर को विरोध प्रदर्शन; पुलिस अलर्ट

हाईवे जाम से यातायात प्रभावित, प्रशासन के सामने चुनौती

बागेश्वर धाम के समर्थकों द्वारा हाईवे जाम किए जाने और यादव महासभा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ प्रदर्शनकारियों को धाम तक पहुंचने से रोकने या नियंत्रित करने की व्यवस्था है, वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर यातायात बहाल कराना भी जरूरी है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है।