अजय पाल बाबा छतरपुर  (सोर्स- सोशल मीडिया)
छतरपुर

डट जाओ महाराज... छतरपुर के अजयपाल बाबा का अनोखा DNA टेस्ट, युवक से बोले- बच्चा तुम्हारा नहीं!

Ajay Pal Baba Viral Video: छतरपुर के अजयपाल बाबा का विवादित वीडियो वायरल, दरबार में पहुंचे युवक से कहा कि बच्चा तुम्हारा नहीं, पत्नी का किसी और से चल रहा है संबंध।

शिबम दीक्षित, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • छतरपुर के अजयपाल बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • युवक से बोले- बच्चा तुम्हारा नहीं, किसी और का है।

  • पत्नी के दूसरी जगह संबंध होने का किया दावा, युवक को रिश्ता खत्म करने की दी सलाह।

Ajay Pal Baba Video Spark Debate Chhatarpur: साइंस ने आज काफी तरक्की कर ली है। किसी भी तरह की जांच उपकरणों की मदद से जल्द हो जाती है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स आने में अभी भी टाइम लगता है। वंही दूसरी तरफ छतरपुर जिले के अजयपाल बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में इंसान की परेशानी बता देने वाले अजयपाल बाबा एक युवक से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बच्चा तुम्हारा नहीं है और तुम्हारी पत्नी का दूसरी जगह संबंध चल रहा है।

सोशल मीडिया पर अजयपाल बाबा का वीडियो वायरल

दरअसल, भक्त अपनी समस्याओं को लेकर अजयपाल बाबा के धाम जाते हैं। जहां यह दावा किया जाता है कि बाबा के दर्शन और उनकी बताई हुई बात काफी दिव्य होती है। यानी बाबा जो कहते हैं भक्त उसे पत्थर की लकीर मानते हैं। इसी बीच एक भक्त बाबा के पास पहुंचा अजयपाल बाबा ने उससे कहा कि तुम अपनी पत्नी के बारे में जानने आए हो कि जो बच्चा है वह हमारा है या फिर किसी और का है। उसके बाद बाबा कहते हैं कि वह तुम्हारा नहीं है किसी और का है।

"तम्हारी पत्नी का किसी और से संबंध"

भक्त ने सवाल पूछा कि क्या उसका किसी और से मेरी पत्नी का संबंध है इसपर भी बाबा ने कहा कि हां उसका किसी और से संबंध है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाबा यह कहते हुए भी दिखाई देते हैं कि तुम्हारी शादी तो हो गई है तुम उसे छोड़ दो। उसके लक्षण सही नहीं है।

बाबा के दावे के बाद मामला बना चर्चा का विषय

बाबा के इस कथित दावे के सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके द्वारा कही गई बातों को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि, बाबा द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पत्नी के चरित्र और बच्चे के पितृत्व को लेकर किए गए ऐसे दावों को बिना ठोस सबूत के सच नहीं माना जा सकता। फिलहाल अजयपाल बाबा का यह कथित बयान एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट