छतरपुर में अजयपाल सरकार को जहरीले जीव ने काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Ajaypal Sarkar News : कैंडी गांव स्थित अजयपार धाम के पुजारी करण कुशवाहा की जहरीले जीव के काटने के बाद तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी।
Ajaypal Sarkar Health
कैंडी गांव स्थित अजयपार धामफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Ajaypal Sarkar Health Update : छतरपुर जिले से अजयपाल सरकार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कैंडी गांव स्थित अजयपार धाम के पुजारी करण कुशवाहा उर्फ अजयपाल सरकार को किसी जहरीले जीव के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिजनों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उन्हें 12 घंटे निगरानी में रखा गया है।

पूजा-अर्चना के लिए धाम जाते समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार करण कुशवाहा रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए अजयपार धाम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी जहरीले जीव ने उन्हें काट लिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालांकि किस जहरीले जीव ने उन्हें काटा इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

अस्पताल में बेहोशी की हालत में दिखे पुजारी

घटना के बाद सामने आए अस्पताल के वीडियो में करण कुशवाहा बेड पर बेहोशी की हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में चिकित्सक उनकी जांच करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में पल्स ऑक्सीमीटर लगा हुआ है। जबकि अस्पताल के कर्मचारी और परिजन भी उनके पास मौजूद दिखाई देते हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। छतरपुर शहर में श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है

बागेश्वर धाम की तर्ज पर लगाते थे दरबार

करण कुशवाहा उर्फ अजयपाल सरकार की पहचान कैंडी गांव स्थित अजयपार धाम के पुजारी के रूप में है। स्थानीय स्तर पर बताया जाता है कि वह बागेश्वर धाम की तर्ज पर दरबार भी लगाते थे। उनके दरबार में श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे। ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना की खबर सामने आने के बाद अनुयायियों में चिंता बढ़ गई है।

Ajaypal Sarkar Health
उज्जैन में 10 साल के बेटे की गवाही से मां समेत 3 को उम्रकैद, बोला- मां की शक्ल नहीं देखनी, इसी ने पापा को मारा

पुजारी की सेहत पर टिकी श्रद्धालुओं की नजर

फिलहाल अजयपाल सरकार का अस्पताल में उपचार जारी है। उनके परिजन, परिचित और श्रद्धालु उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। घटना से जुड़ी परिस्थितियों और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है। जहरीले जीव की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com