भोपाल में 51 दिन से नीलम पार्क में धरने पर बैठे कोरोना योद्धा, गोद में बच्चों को लेकर आंदोलन कर रहीं महिलाएं

Corona Warriors Protest Bhopal: भोपाल के नीलम पार्क में 51 दिनों से कोरोना योद्धाओं कर रहे प्रदर्शन। गोद में छोटे बच्चों को लेकर सेवा में बहाली की मांग कर रहीं महिलाएं।
Corona Warriors Protest Neelam Park Bhopal MP
भोपाल में कोरोना योद्धा दे रहे धरना(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना योद्धाओं का पिछले 51 दिनों से धरना जारी।

  • रोजगार और दोबारा सेवा में बहाली की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन।

  • धरना स्थल पर 2 से 3 हजार कोरोना योद्धाओं के जुटने का दावा।

Corona Warriors Protest Neelam Park Bhopal MP: कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धा आज खुद अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में पिछले करीब 51 दिनों से कोरोना योद्धाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है।

रोजगार और सेवा में दोबारा बहाली सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इतने दिनों बाद भी उनकी सुध लेने कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा है।

धरना स्थल पर दो से तीन हजार कोरोना योद्धाओं के जुटने का दावा

राजधानी भोपाल में धरना स्थल पर करीब 2 से 3 हजार कोरोना योद्धाओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर धरने पर बैठी हैं। किसी के साथ 9 महीने का बच्चा है तो कोई अपने 2 साल के बच्चे को लेकर आंदोलन में शामिल है। लंबे समय से जारी धरने के चलते प्रदर्शनकारियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना काल में दी सेवाएं, अब रोजगार के लिए संघर्ष

दरअसल, कोरोना योद्धाओं में आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। इनका कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 से 2022 तक उन्होंने मध्य प्रदेश के कोविड सेंटरों, अस्पतालों, आईसीयू, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सेवाएं दी थीं।

महामारी थक्म होने के बाद बंद समाप्त की सेवाएं

महामारी का संकट कम होने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अब ये कर्मचारी पुराने अनुभव और सेवाकाल के आधार पर दोबारा नौकरी पर रखने, सेवा में समायोजन और रोजगार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Corona Warriors Protest Neelam Park Bhopal MP
भोपाल में गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने पुलिस को सौंपे आरोपी, नंदियों को गौशाला पहुंचाया

हेमंत खंडेलवाल से मिला था आश्वासन

प्रदर्शनकारियों के एक पदाधिकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर जल्द ही कोई रास्ता निकाला जाएगा। हालांकि, इस आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर अब तक कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।

धरने पर 51 दिन से बैठे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगें सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन धरने के 51 दिन बीत जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

Corona Warriors Protest Neelam Park Bhopal MP
भोपाल में MD ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची महिला गिरफ्तार, दुपट्टे की गांठ में छिपाकर लाई थी नशे का सामान