नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और 'घोस्ट अस्पताल' पर उठाए सवाल

MP Congress News: उमंग सिंघार ने सरकार पर किसानों की मूंग खरीदी और इंदौर के 'घोस्ट अस्पताल' मामले को लेकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी नीतियों और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।

प्रीतेश जैन

Umang Singhar Attack On MP Government: मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंघार ने सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बीच मतभेदों का दावा करते हुए कहा कि इस आपसी खींचतान का नुकसान प्रदेश के निर्दोष किसानों को उठाना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के कृषि संकट पर बात करते हुए कहा कि राज्य में 6 लाख से अधिक किसान मूंग की खेती करते हैं, लेकिन सरकार ने खरीद की प्रक्रिया को बेहद सीमित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री द्वारा मूंग की खरीद के लिए पर्याप्त लक्ष्य स्वीकृत नहीं किए गए हैं। सिंघार ने मांग की है कि किसानों की उपज का "एक-एक दाना" सरकार को खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार को जल्द ही एक पत्र लिखने की भी बात कही है।

किसान सम्मान निधि पर तंज

राज्य सरकार की योजनाओं पर निशाना साधते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को सम्मान निधि के नाम पर केवल 12 रुपये दिए जा रहे हैं, जो प्रदेश के मेहनतकश अन्नदाताओं का अपमान है।

इंदौर का 'घोस्ट अस्पताल' बना चर्चा का विषय

उमंग सिंघार ने प्रदेश की व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, "मध्य प्रदेश अजब-गजब है, यह हम सुनते आए थे, लेकिन अब एक और अजूबा सामने आया है।" उन्होंने इंदौर में एक ऐसे 'घोस्ट अस्पताल' (भूतहा अस्पताल) का जिक्र किया, जहां कागजों पर स्टाफ तो तैनात है, लेकिन धरातल पर अस्पताल का कोई भवन ही मौजूद नहीं है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर जनता के गाढ़े पसीने की कमाई का दुरुपयोग करार दिया और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी