ट्विशा शर्मा, CBI (फोटो सोर्स- AI) 
भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस

FIR On Samarth And Giribala: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच CBI ने अपने हाथ में ले ली है। जांच एजेंसी ने मामले में दहेज मौत की धाराओं में पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह के ऊपर FIR दर्ज कर ली है।

प्रीतेश जैन

Twisha Sharma Case CBI Investigation: राजधानी भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब जांच की जिम्मेदारी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने भोपाल पुलिस द्वारा दर्ज FIR को री-रजिस्टर करते हुए मृतका के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, CBI की स्पेशल क्राइम यूनिट की टीम दिल्ली से भोपाल पहुंची और मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों से केस डायरी, दस्तावेज और अन्य अहम सबूत अपने कब्जे में लिए। एजेंसी अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी।

दहेज मौत से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज

CBI ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में दहेज मृत्यु से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले भोपाल पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि मृतका पर अतिरिक्त 20 लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। जांच में मिले इसी आधार को CBI ने अपनी FIR में शामिल किया है। मामले में गठित SIT के प्रमुख रजनीश कश्यप कौल को फरियादी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी जल्द ही आरोपी पक्ष से पूछताछ कर सकती है और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

परिवार ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। परिवार की ओर से दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच CBI को सौंपे जाने की मांग भी उठ रही थी। अब CBI के केस दर्ज करने के बाद माना जा रहा है कि मामले में समर्थ सिंह और गिरीबाला से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। एजेंसी तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां