सांची ने बढ़ाई दूध की कीमत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP News: सांची दूध हुआ महंगा, कल से जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ; जानें प्रति लीटर कितने रुपये बढ़े दाम

Sanchi Milk Rate Update: मध्य प्रदेश के सांची ब्रांड ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 मई से लागू होंगी, जिससे अब एक लीटर दूध का पैकेट 72 रुपये में मिलेगा।

सजल रघुवंशी

Sanchi Milk Price Hike MP: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम जनता पर एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। रसोई गैस, सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बाद अब दूध की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है। अमूल और मदर डेयरी के बाद मध्य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। सांची की नई कीमतें 15 मई 2026 से प्रभावी होंगी।

दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ग्राहकों को प्रति लीटर 2 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। नई दरों के अनुसार, सांची ब्रांड का आधा लीटर दूध पैकेट, जो अब तक 35 रुपये में मिल रहा था, अब 36 रुपये में मिलेगा। वहीं एक लीटर का पैकेट, जिसकी मौजूदा कीमत 70 रुपये थी, अब 72 रुपये में उपलब्ध होगा।

प्रति लीटर 2 रुपये महंगा हुआ सांची का दुध

बता दें की, मध्य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पहले ही मडर डेयरी और अमूल ने अपने दूध की कीमत बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि अमूल के नए दाम आज यानी 14 मई से लागू हो गए हैं। वहीं सांची के नए दाम कल यानी 15 मई से लागू होंगे। जिसके तहत अब सांची का एक लीटर दूध का पैकटे 70 रुपये की जगह 72 रुपये का आएगा।

सांची ने इसलिए बढ़ाई दूध की कीमत

सांची के एमडी संजय गोवाणी ने बताया कि उत्पादन और परिवहन पर बढ़ते खर्च की वजह से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। उनके मुताबिक लगातार बढ़ रही लागत को देखते हुए दामों में बदलाव करना जरूरी हो गया था।

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

दूध रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी खाद्य वस्तुओं में शामिल है। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ते और घर की कई रसोई जरूरतें इसी पर आधारित रहती हैं। ऐसे में कीमत बढ़ने से आम परिवारों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में उपभोक्ताओं के बीच इस निर्णय को लेकर चिंता और नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज