नागर सिंह चौहान के कमेंट सेक्शन में लोगों ने किए मजाकिया कमेंट (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

'रश्मि भाभी का व्रत खुलवाया कि नहीं...' मंत्री नागर सिंह चौहान की करवा चौथ वाली पोस्ट पर ली लोगों ने चुटकी

Nagar Singh Chauhan Post: नागर सिंह चौहान के करवा चौथ वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर ली लोगों ने चुटकी। किए मजाकिया कमेंट्स, रश्मि के आरोपों के बाद चर्चा में नागर सिंह।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • नागर सिंह चौहान के कमेंट सेक्शन में लोगों ने ली चुटकी।

  • यूजर्स ने लिखा- रेश्मि भाभी का वृत खुलवाया या नहीं, तो किसी ने रश्मि का फोटो किया पोस्ट।

  • वीडियो जारी कर रश्मि नाम की महिला ने लगाए थे 20 साल से रिश्ते में होने के आरोप।

Nagar Singh Chauhan Comment Section: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का नाम इस समय चर्चा में है। दरअसल, एक खुद को रश्मि नागर सिंह चौहान बता रही है। और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला द्वारा दावा किया जा रहा है कि वह मंत्री जी के साथ पिछले 20 साल से रिश्ते में है। साथ ही महिला ने नागर सिंह की पत्नी और भाजपा सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि, यह पूरा विवाद करवा चौथ वाले दिन सामने आया है। इस विवाद के बाद मंत्री नागर सिंह चौहान के करवा चौथ वाले पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने लिखा कि क्या आपने रश्मि भाभी का व्रत खुलवाया या नहीं। तो किसी ने तो रश्मि के वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे ही कमेंट कर दिया।

नागर सिंह की करवा चौथ वाली पोस्ट और लोगों के कमेंट

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नागर सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी अनिता चौहान के साथ करवा चौथ का फोटो पोस्ट किया। जिसका कैप्शन दिया "करवा चौथ के इस विशेष अवसर पर अपनी जीवनसंगिनी के साथ यह पर्व मनाना मेरे लिए बेहद खास रहा।" उन्होंने आखिर में सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। इस पोस्ट पर लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करे। एक व्यक्ति ने लिखा कि रेश्मि भाभी का वृत खुलवाया या नहीं। तो एक ने लिखा कि आप पर जो आरोप लगे हैं उनका जवाब दीजिए महोदय। वंही दूसरी तरफ एक व्यक्ति ने तो रश्मि का फोटो ही कमेंट कर दिया।

नागर सिंह चौहान का कमेंट सेक्शन

रश्मि ने किया 20 साल से नागर सिंह के साथ होने का दावा

दरअसल, नागर सिंह चौहान पर लगाए गए आरोप इसलिए भी गंभीर है क्योंकि महिना ने वीडियो में यह दावा किया है कि जब वह 18 साल की थीं। तब से नागर सिंह के साथ रिश्ते में है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरे होश में अपनी बात रख रही हैं। उनके ऊपर किसी भी तरह का पारिवारिक या राजनीतिक दबाव नहीं है। मुताबिक, मंत्री ने उनके साथ रहने का वादा किया था और इसी भरोसे पर उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल गुजारे।

रश्मि का दवा- वह दूसरे घर में रहती है

वीडियो में रश्मि ने यह भी दावा किया कि वह मंत्री के आधिकारिक आवास पर रहने के बजाय अलग घर में रहती थीं और मंत्री के कहे अनुसार काम करती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है।

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल