IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

मुरैना शराबकांड के बाद भी SP पद से हटाए गए थे अनुराग सुजानिया, सागर से हटाने पर दे दिया नौकरी से इस्तीफा

IPS Anurag Sujania News : IPS अनुराग सुजानिया ने सागर एसपी पद से हटाए जाने के बाद नौकरी से इस्तीफा दिया। मुरैना में भी उनके कार्यकाल में जहरीली शराब से 24 मौतें होने के बाद उन्हें पद से हटाया गया था।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सागर एसपी पद से हटाए जाने के 7 दिन बाद अनुराग सुजानिया का इस्तीफा।

  • 2 नवंबर को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर सौंपा इस्तीफा।

  • 2021 में मुरैना शराबकांड के बाद भी पद से हटाए गए थे सुजानिया।

IPS Anurag Sujania Resignation : मध्यप्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के दो बड़े मामलों से जुड़े रहे आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सागर में शराबकांड के बाद एसपी पद से हटाए जाने के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर पदस्थ किया गया था। हालांकि, नई जिम्मेदारी संभालने के बजाय उन्होंने सेवा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे अब नई नौकरी में अवसर तलाशेंगे।

2014 बैच के 38 वर्षीय IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया को करीब 6 महीने पहले सागर एसपी बनाया गया था। सितंबर में सागर के बंडा में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत की बात सामने आई। मामले की न्यायिक जांच के लिए सरकार ने आयोग का गठन किया है। शुरुआत में एसपी पर कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में कलेक्टर और एसपी दोनों को हटा दिया गया।

मुरैना शराबकांड के बाद भी पद से हटाए गए थे सुजानिया

IPS अनुराग सुजानिया इससे पहले मुरैना जिले के एसपी रह चुके हैं। 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान जिले में जहरीली शराब पीने से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच में अवैध शराब के कारोबार को पुलिस संरक्षण मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद सुजानिया को एसपी पद से हटा दिया गया था। अब सागर शराबकांड के बाद एक बार फिर एसपी पद से हटाए जाने और फिर इस्तीफे के फैसले ने उन्हें चर्चा में ला दिया है।

कौन हैं अनुराग सुजानिया?

अनुराग सुजानिया 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे मंदसौर और मुरैना में एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा करैरा में एसडीओपी के पद पर भी काम कर चुके हैं।

PHQ में मिली थी नई जिम्मेदारी

सागर शराबकांड के बाद एसपी पद से हटाए जाने के बाद सुजानिया को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया था। अब उन्होंने इस पद पर काम करने के बजाय नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत