नकुलनाथ के समर्थन में भोपाल में लगे पोस्टर  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

MP कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर नई चर्चा, नकुलनाथ के समर्थन में पोस्टर से मची हलचल

Nakul Nath Posters Congress: भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर नकुलनाथ के समर्थन में लगे पोस्टर से सियासी हलचल तेज, लिखा— 'मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है।'

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में नकुलनाथ के समर्थन में लगे पोस्टर से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गरमाई।

  • पोस्टर पर लिखा- 'मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है।'

  • कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए इन पोस्टर्स ने खींचा ध्यान।

  • पोस्टर को कांग्रेस में नेतृत्व और राजनीतिक प्रभाव की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Nakul Nath Support Posters In Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और पूर्व सांसद नकुलनाथ हैं।

भोपाल में उनके प्रस्तावित दीपावली मिलन समारोह से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर पर लिखा है- 'मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है।'

कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर खड़े हुए सवाल

इस संदेश को कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक प्रभाव की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस 2028 का विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ेगी। ऐसे में नकुलनाथ के समर्थन में लगे पोस्टर ने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नकुलनाथ पहले से सक्रिय- कांग्रेस

नकुलनाथ के कार्यक्रम और पोस्टर को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राजनीति में री-लॉन्चिंग जैसी कोई बात नहीं होती। नकुलनाथ पहले भी सांसद रह चुके हैं और लगातार सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक, नकुलनाथ मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के साथ दिल्ली में भी संगठन का काम देखते हैं।

मध्य प्रदेश की सियासत के केंद्र में नकुुलनाथ

नकुलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं और छिंदवाड़ा से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। उस समय वह मध्य प्रदेश से कांग्रेस के इकलौते सांसद थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के विवेक कुमार साहू के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता और कई कार्यक्रमों में अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठते रहे।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर