मंत्री विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत ) 
भोपाल

MP के खिलाड़ी बढ़ा रहे देश का मान, कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने पर खेल मंत्री विश्वास सारंग गदगद; कर दिया यह ऐलान

Vishwas Sarang Statement: CWG 2026 के सिल्वर मेडलिस्ट यामिनी मौर्य और अजय बाबू को मिलेंगे ₹25-25 लाख और सरकारी नौकरी, खेल मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान।

सजल रघुवंशी

Vishwas Sarang Big Announcement: मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बेटी यामिनी मौर्य और खिलाड़ी अजय बाबू ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

यामिनी मौर्य ने जूडो में रजत पदक हासिल किया, जबकि अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी कई स्पर्धाएं बाकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आगे भी पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएंगे।

दोनों खिलाड़ियों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी

विश्वास सारंग ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के तहत कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

7 अगस्त से शुरू होगा 'जन विश्वास कार्यक्रम'

मंत्री विश्वास सारंग ने सरकार के आगामी जन विश्वास कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त से पूरे प्रदेश में एक साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री, मंत्री और जनप्रतिनिधि सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनना और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित है और शासन-प्रशासन को लोगों के और अधिक करीब लाने के लिए यह पहल शुरू की जा रही है।

विपक्ष के प्रदर्शन और दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन और दतिया उपचुनाव को लेकर भी विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का प्रदर्शन लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था और आरोप लगाया कि भगवान राम का अपमान किया गया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन परंपरा का अपमान किया है।

वहीं दतिया उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी की हारी हुई मानसिकता को दर्शाता है। सारंग ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

https://youtu.be/c1SbHvV-7UY?si=1mAYthoZDqQfkTP3

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब