मन की बात में पीएम मोदी ने एमपी के युवाओं की तारीफ की फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

'मन की बात' में PM मोदी ने की MP के युवाओं के नदी सफाई अभियान की सराहना, बताया ‘जनभागीदारी’ का बेहतरीन उदाहरण

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात की 138वीं कड़ी में PM मोदी ने मध्य प्रदेश के युवाओं के नदी सफाई अभियान की सराहना की और इसे जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया। गांधी जयंती से पहले स्वच्छता पर जोर दिया।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Mann Ki Baat MP River Cleaning Campaign : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियानों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे नदी सफाई अभियान की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के युवाओं के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि कई बार नेक काम की शुरुआत किसी एक व्यक्ति से होती है, लेकिन धीरे-धीरे समाज के दूसरे लोग भी उससे जुड़ते जाते हैं। देखते ही देखते यही प्रयास एक बड़े कारवां में बदल जाता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के युवाओं के नदी सफाई अभियान को इसी जनभागीदारी की भावना का उदाहरण बताया।

सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं स्वच्छता की तस्वीरें

पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियानों में लोगों की भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर देशभर से स्वच्छता प्रयासों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमें लोग अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए काम करते नजर आते हैं। उन्होंने ऐसे प्रयासों को जनभागीदारी की भावना से जोड़ते हुए उनकी सराहना की।

स्वच्छता ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा साफ-सफाई पर जोर देते थे। ऐसे में आज के समय में बापू के प्रति सबसे सुंदर और सच्ची श्रद्धांजलि स्वच्छता ही है।

PM मोदी ने नहीं लिया नदी या युवाओं का नाम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश के इस नदी सफाई अभियान और उससे जुड़े युवाओं के प्रयासों की सराहना की, लेकिन किसी विशिष्ट नदी, स्थान या अभियान से जुड़े किसी युवा का नाम नहीं लिया। इसके बावजूद मध्य प्रदेश के युवाओं के इस प्रयास का उल्लेख ‘मन की बात’ में होने से उनके अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा मिली है।

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे, फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत