कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 40 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार

Heat Wave Alert in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

प्रीतेश जैन

 MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले दिनों आंधी और बारिश के बाद अब प्रदेश पूरी तरह भीषण गर्मी की गिरफ्त में आ चुका है। पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों को छोड़ दें तो लगभग पूरा राज्य हीट वेव यानी लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज गर्मी और गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार शुक्रवार को करीब 40 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस दौरान गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में बिना कारण घर से बाहर ना निकलें।

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा असर

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में 15 से 17 मई तक तीव्र लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी। मौसम विभाग ने यहां “वॉर्म नाइट” की चेतावनी भी दी है, यानी रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं होगी। इसके अलावा नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा और झाबुआ में भी भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में 18 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है।

कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार

गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। शाजापुर और छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 43.4°C, जबलपुर में 43.3°C और इंदौर में 43°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

  • खरगोन – 44.6°C
  • खंडवा और रतलाम – 44.5°C
  • खजुराहो – 44.3°C
  • रायसेन और दमोह – 44°C

इन जिलों में रहेगा लू का असर

भोपाल, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल और शहडोल संभाग के जिलों में गर्मी तो रहेगी, लेकिन फिलहाल लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश