Highlights :
एमपी DGP कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने की खबर।
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने दिल्ली को प्रस्ताव भेजा है।
UPSC ने नए DGP के लिए तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया था।
MP DGP Kailash Makwana Three Months Extension : मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना को तीन महीने का सेवा विस्तार दिए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। हालांकि एक्सटेंशन को लेकर केंद्र की औपचारिक मंजूरी और शासन के आदेश की पुष्टि होना बाकी है। ये स्थिति ऐसे समय सामने आई है जब प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।
सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर मध्य प्रदेश के टॉप सीनियर 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे जिसमें उपेंद्र जैन, वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, जी अखेतो सेमा, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग समेत राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता का नाम शामिल था। हालांकी अब पैनल ने वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेंद्र जैन का नाम फाइनल कर लिया है।
अब इन तीन अधिकारियों में से ही किसी एक को डीजीपी का पद मिलने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही कैलाश मकवाना के तीन महीने का एक्सटेंशन की खबर सामने आ गई।
मध्य प्रदेश डीजीपी की दौड़ में डीजी जेल वरुण कपूर, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नामों की चर्चा है। इनमें वरुण कपूर की दावेदारी को लेकर रिटायरमेंट की तारीख अहम मानी जा रही थी। नियमों के मुताबिक डीजीपी नियुक्त किए जाने वाले अधिकारी की सेवानिवृत्ति में कम से कम छह महीने का समय शेष होना चाहिए।
मध्य प्रदेश सरकार नए पुलिस प्रमुख के चयन के लिए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेज चुकी थे। आयोग इनमें से तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। इसी पैनल में शामिल नामों में से प्रदेश के अगले डीजीपी का चयन किया जाता।