भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

राजधानी भोपाल में किसानों का आंदोलन, गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग पर अड़े किसान

Bhopal Protest News : गन्ने का भव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर भोपाल में किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

शिवम दत्त तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights :

  • भोपाल में किसानों का प्रदर्शन।

  • सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे किसान।

  • पुलिस ने रानी कमलापति स्टेशन पर किसानों को रोका।

  • गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग।

Sugarcane Farmers Protest in Bhopal : गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर नरसिंहपुर के करीब 200 किसान सोमवार को भोपाल पहुंचे। किसान सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रानी कमलापति स्टेशन के पास ही उन्हें रास्ते में रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव देने का फैसला नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शुगल मिलें 450 रुपए से ज्यादा भाव देने को तैयार नहीं

किसानों ने नवभारत लाइव की टीम से बातचीत में बताया कि नरसिंहपुर जिले में कई दिनों से गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर आंदोलन चल रहा था। इस दौरान शासन-प्रशासन से भी बातचीत हुई, लेकिन शुगर मिल संचालक 450 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा भाव देने को तैयार नहीं हुए। इसी वजह से किसानों को भोपाल आकर प्रदर्शन करना पड़ा। उनकी मांग है कि शुगर मिलें 600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदें।

'600 रुपए का फैसला होने तक धरने पर बैठे रहेंगे'

भोपाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि उनकी मांग बिल्कुल साफ है। जब तक 600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव तय नहीं होता, वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। किसानों ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे आगे मुख्यमंत्री निवास तक जाएंगे। उनका कहना है कि अब केवल बातचीत से काम नहीं चलेगा, सरकार को उनकी मांग पर ठोस फैसला लेना होगा।

गन्ना आयुक्त से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत

प्रदर्शन के दौरान किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल की गन्ना आयुक्त के साथ बैठक हुई। किसान इस बातचीत के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कोई ठोस आश्वासन या फैसला सामने नहीं आता, बाकी किसान धरना स्थल से नहीं हटेंगे। बातचीत से समाधान नहीं निकला तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

पहले कलेक्ट्रेट में भी हुई थी बैठक

इससे पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की मौजूदगी में किसानों और शुगर मिल संचालकों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में मिल संचालकों ने 450 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा भाव देने पर सहमति नहीं जताई थी। दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनने के बाद किसानों ने भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। अब किसान सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपए तय करने की मांग कर रहे हैं।

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द