भोपाल में सपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यक्रता के सिर पर आई चोट, पार्टी ने 500 ट्रैक्टर लाने का किया था वादा

SP Protest Bhopal: राजधानी भोपाल में किसानों, युवाओं और ओबीसी आरक्षण को लेकर सपा का शक्ति प्रदर्शन, शिवराज सिंह के आवास से पहले बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन।
Samajwadi Party Shakti Pradarshan Bhopal
भोपाल में सपा का शक्ति प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में किसानों, युवाओं और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सपा का शक्ति प्रदर्शन।

  • समाजवादी पार्टी ने 500 ट्रैक्टर लाने का किया था दावा।

  • प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पार्टी के दो कार्यकर्ता।

  • प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च।

Samajwadi Party Shakti Pradarshan Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों, युवाओं और ओबीसी आरक्षण के मुद्दों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। 'समाजवादी किसान पीडीए पंचायत' के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से किसान ट्रैक्टर लेकर भोपाल पहुंचे।

हालांकि, पुलिस ने ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। पार्टी ने पांच सौ ट्रैक्टर लाने का दावा किया था। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव को ट्रैक्टरों के साथ भोपाल आने दिया गया। इसके बाद वह सपा कार्यालय पहुंचे, जहां से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल मार्च शुरू किया गया।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

सपा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हवन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हवन के दौरान शिवराज सिंह चौहान का मास्क जलाकर भी विरोध जताया गया।

शिवराज सिंह के आवास से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोका

शिवराज सिंह चौहान के आवास से पहले ही पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे पार कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

Samajwadi Party Shakti Pradarshan Bhopal
गांधीसागर में CM मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, 40.50 करोड़ के इको टूरिज्म प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन

प्रदर्शन कर रहे कार्यक्रता के सिर पर आई चोट

बता दें कि, सपा के एक कार्यक्रता के सिर पर प्रदर्शन के दौरान चोट भी आई। गौरतलब है कि पुलिस ने इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

किसानों, युवाओं और ओबीसी आरक्षण को लेकर था प्रदर्शन

सपा का कहना है कि सरकार किसानों, युवाओं और ओबीसी आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। इन्हीं मांगों को लेकर पार्टी ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने भी सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी।

Samajwadi Party Shakti Pradarshan Bhopal
जबलपुर में बरगी बांध की बाईं तट नहर टूटी, खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान होने की आशंका