कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

Lowy Institute Asia Power Index: लोवी इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार भारत 40.5 स्कोर के साथ वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर बना हुआ है और कूटनीतिक प्रभाव के दम पर अपनी ताकत बढ़ा रहा है।
Lowy Institute Asia Power Index report
लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लोवी इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट में भारत 40.5 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कायम है।

  • इंडेक्स की शुरुआत के बाद पहली बार भारत और चीन के बीच शक्ति का अंतर इतना कम हुआ।

  • 70.3 स्कोर के साथ कूटनीतिक प्रभाव भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

  • पीएम मोदी को शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता माना गया।

India Asia Power Index 2026: एशिया में चीन के प्रभाव के बीच भारत लगातार अपनी रणनीतिक और क्षेत्रीय ताकत बढ़ा रहा है। राजनीति, कूटनीति, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे क्षेत्रों में भारत का प्रदर्शन मजबूत हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टिट्यूट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और बेहतर किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कुल स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है, जिसके साथ वह वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर कायम है। खास बात यह है कि 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद पहली बार भारत और चीन के बीच शक्ति का अंतर इतने कम स्तर पर पहुंचा है।

चीन भारत से 80 फीसदी आगे

हालांकि, समग्र शक्ति के मामले में चीन अभी भी भारत से करीब 80 फीसदी आगे है। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा। देश की इकोनॉमिक कैपिबिलिटी का स्कोर मामूली गिरावट के साथ 26.4 अंक पर पहुंच गया, लेकिन इसके बावजूद भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। 

वहीं, चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। उसका स्कोर अमेरिका से केवल 5.3 अंक कम है। अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

Lowy Institute Asia Power Index report
Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

रुपये की कमजोरी से GDP पर पड़ा असर

भारतीय रुपये में आई कमजोरी का असर देश की GDP पर भी देखने को मिला। इसके अलावा, विदेशों में होने वाले निवेश में भी करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इन परिस्थितियों का भारत के फ्यूचर रिसोर्स स्कोर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। बेहतर आर्थिक संभावनाओं और भविष्य के अनुमानों के चलते इस श्रेणी में भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया।

कूटनीतिक प्रभाव भारत की सबसे बड़ी ताकत

भारत का सबसे मजबूत क्षेत्र डिप्लोमैटिक इनफ्लुएंस यानी कूटनीतिक प्रभाव रहा है। ऐसे समय में जब कई देशों की स्थिति कमजोर हुई, भारत ने अपनी स्थिति को काफी हद तक बरकरार रखा। इस श्रेणी में भारत का स्कोर मामूली गिरावट के बाद 70.3 अंक रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर विशेषज्ञों की धारणा में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप भारत की रैंकिंग में तीन स्थानों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता माना है।

Lowy Institute Asia Power Index report
इंडोनेशिया फैक्ट्री अग्निकांड: 34 लापता कर्मचारियों के बीच मिले 24 बॉडी बैग, DNA जांच से ही होगी पहचान