नेपाली युवक ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल में नेपाली युवक और नाबालिग प्रेमिका के शव मिले, फांसी से पहले जहर खाने की आशंका, दोस्त को भेजा ऑडियो

Bhopal News : भोपाल के अरेरा कॉलोनी में नेपाली युवक और 16 वर्षीय नाबालिग के शव फंदे पर मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पहले जहर खाया था। दोस्त को भेजे आखिरी ऑडियो की जांच जारी है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal Couple Death Case : राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित E-7 इलाके में एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में नेपाली युवक और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगाई। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को युवक की ओर से अपने दोस्त को भेजा गया एक ऑडियो मैसेज भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय अमन सारूमगर ने गुरुवार रात अपने दोस्त आर्यन को ऑडियो मैसेज भेजा था। इसमें उसने कहा, “लव यू मेरे भाई, तूने मेरे लिए बहुत कुछ किया, तेरा एहसान रहेगा। दोस्त जा रहा हूं, अलविदा।” मैसेज सुनकर आर्यन को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह तुरंत अमन के कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकने पर उसे अमन और उसकी नाबालिग प्रेमिका के शव फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दोस्त को शराब लाने भेजा था

अमन मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और अरेरा कॉलोनी के E-7 क्षेत्र में बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। उसकी मां बंगले में खाना बनाने का काम करती थीं, जबकि वह अपने पिता के साथ 11 नंबर स्थित गणेश मंदिर के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता था। जानकारी के मुताबिक, अमन का परिवार करीब एक सप्ताह पहले नेपाल गया था और वह घर पर अकेला रह रहा था। गुरुवार शाम उसने दोस्त आर्यन से शराब लाने को कहा था। आर्यन शराब देकर अपने कमरे पर लौट गया। इसके बाद रात करीब 8 बजे अमन का ऑडियो मैसेज आया।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती

भोपाल पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमन और नाबालिग लड़की की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। लड़की हबीबगंज इलाके की रहने वाली थी और दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। पुलिस दोनों के संबंधों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तस्वीर

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले अमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि, इस तस्वीर का घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने भी इसे मौत की वजह नहीं बताया है। जांच में सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखा जा रहा है।

पुलिस ऑडियो और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कर रही जांच

एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग लड़की अमन से मिलने आई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। युवक की ओर से दोस्त को भेजे गए ऑडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। चौहान के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में कोई अपराध बनता है या नहीं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। फिलहाल मौत के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना