भोपाल सेंट्रल जेल और जेलर मगनू सिंह फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मगनू सिंह मरावी पर रेप का आरोप, 58 वर्षीय महिला प्रहरी की शिकायत पर FIR दर्ज

Bhopal Central Jail Rape Case : भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मगनू सिंह मरावी पर महिला प्रहरी ने रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जेलर को हिरासत में ले लिया है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर रेप का आरोप।

  • 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने जेलर मगनू सिंह पर लगाया रेप का आरोप।

  • गांधी नगर थाने में बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की FIR दर्ज।

  • महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Bhopal Central Jail jailer Magnu Singh Maravi Rape Allegation Case : भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

महिला प्रहरी का आरोप है कि शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान जेल परिसर में जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात की गश्त के दौरान रेप का आरोप

भोपाल पुलिस का कहना है कि महिला प्रहरी ने देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह जेल परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जेलर मगनू सिंह मरावी से हुई। आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातें कीं और फिर जबरन वॉशरूम में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने कराया महिला का मेडिकल

एसआई प्रभावती शर्मा के मुताबिक महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। जांच टीम सेंट्रल जेल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी कर चुकी है। अब जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों और संभावित गवाहों से भी पूछताछ होगी।

अगस्त 2024 से भोपाल जेल में पदस्थ हैं जेलर

मगनू सिंह मरावी भोपाल आने से पहले उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अगस्त 2024 से उनकी पदस्थापना भोपाल सेंट्रल जेल में है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

महिला प्रहरी की पूर्व शिकायतों और विभागीय जांच का भी जिक्र

इस मामले के बीच महिला प्रहरी राधा जायसवाल की ओर से पूर्व में जेल के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साल 2017 में भी उसने जेल के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

महिला प्रहरी पर जेल में तंबाकू बेचने का भी लग चुका है आरोप

महिला प्रहरी पर जेल में तंबाकू बेचने के आरोप को लेकर विभागीय जांच चलने की बात कही जा रही है। जेलर पक्ष की ओर से भी महिला प्रहरी के आचरण और पुरानी शिकायतों का हवाला दिया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Train Cancelled List 2026: बिहार से दिल्ली तक कोहरे का असर, 20 ट्रेनें रद्द, 26 के दिन घटे; देखें पूरी लिस्ट