दोनो प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर करते थे फ्रॉड फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल में 'बंटी बबली' गिरफ्तार, प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे पति पत्नी, 50 करोड़ की ठगी की आशंका

Bhopal Couple Plot Fraud Case : भोपाल के अयोध्या नगर में प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पति पत्नी पकड़े गए। पुलिस को 25 से 30 करोड़ रुपये तक की ठगी की आशंका है।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र से दंपति संदीप और संगीता रमतानी पकड़े गए।

  • प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप।

  • भोपाल के अयोध्या नगर में 6 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला।

Bhopal Couple Accused Of 25 Crore Property Fraud : राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्लॉट और मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप रमतानी और संगीता रमतानी दोनों पति पत्नी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दंपती पर कई लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है।

करीब 25 से 30 करोड़ रूपए धोखाधड़ी की रकम की आशंका जताई जा रही है। भोपाल के अयोध्या नगर थाने में उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा चूनाभट्टी थाना और क्राइम ब्रांच में भी शिकायतें और भी मामले सामने आए हैं।

पति पत्नी मिलकर प्रॉपर्टी बेचने का देते थे झांसा

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार पति पत्नी मिलकर लोगों को प्लॉट और मकान बेचने का झांसा देते थे। ग्राहकों को फंसाते थे। आरोप है कि संगीता पहले ग्राहकों से संपर्क कर अपनी बातों में लुभाकर उनका भरोसा जीतती थी। इसके बाद संदीप प्लॉट या मकान का सौदा तय करता था। ये दोनों दूसरे लोगों की जमीन या मकान दिखाकर उसे अपना बताते थे और खरीदारों से एडवांस अमाउंट के तौर पर लाखों रुपये ले लेते थे। और जैसी ही रकम मिलती थी दोनों ग्राहकों से संपर्क तोड़ लेते थे।

भोपाल के अयोध्या नगर में 6 लोगों से 2 करोड़ की ठगी

आपको बता दें इन दोनों के भोपाल जिले के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 6 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके अलावा शहर के चूनाभट्टी और क्राइम ब्रांच में भी दंपती के खिलाफ शिकायतें और मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। एमपी पुलिस इन अलग अलग शिकायतों और मामलों के आधार पर पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम का पता लगा रही है।

50 करोड़ तक पहुंच सकती है ठगी की रकम

मप्र पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि आरोपियों ने अलग अलग इलाकों में कई लोगों को जमीन और मकान दिलाने का झांसा देकर रकम ली है। कुल ठगी 25 से 30 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि एक जानकारी ये भी आ रही है ये आंकड़ा अभी शुरुआती जांच पर आधारित है। ठगी की कुल रकम करीब 50 करोड़ तक पहुंच सकती है। वास्तविक रकम और पीड़ितों की संख्या विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी की टीम ने दी दबिश

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे की टीम ने देर रात दबिश देकर दोनों को पकड़ा। फिलहाल पुलिस संदीप और संगीता से पूछताछ कर रही है। जांच में ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दंपती ने किन किन लोगों से कितनी रकम ली और उसका इस्तेमाल कहां किया। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटा रही है।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे