पंप हाउस में आग (फोटो सोर्स- नवभारत) 
बालाघाट

बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

Balaghat Fire News : बालाघाट के राघोटोला पंप हाउस में माइक्रो सिंचाई परियोजना के तहत भीषण आग लगने से करोड़ों की सामग्री जलकर खाक हो गई। पुलिस आगजनी और साजिश के एंगल से जांच कर रही है।

प्रीतेश जैन

Balaghat Micro Irrigation Project Fire: बालाघाट जिले में जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी माइक्रो इरिगेशन लिफ्ट परियोजना के तहत प्रतापपुर क्षेत्र के राघोटोला स्थित पंप हाउस में  भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में पूरे पंप हाउस को अपनी चपेट में ले लिया और करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लगभग एक किलोमीटर दूर से ही धुएं का घना गुबार और आग की लपटें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

दमकल के पहुंचने से पहले जल गया सामान

सूचना पर लामता पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पंप हाउस में रखे पाइप, तकनीकी उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में निर्माण एजेंसी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले मौके पर पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसके बाद आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी परसवाड़ा सहित लामता और परसवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालाघाट पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, जिसमें आगजनी की वजह और किसी संभावित साजिश की आशंका भी शामिल है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?