म्यूजिक डे (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे

Music Day 2026: म्यूजिक डे के मौके पर अलग-अलग देशों के मशहूर संगीतकार लोगों के लिए पार्क, म्यूजियम, रेलवे स्टेशन और आम सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए गीत-संगीत बजाते हैं।

रीता राय सागर

Music and Brain Health: म्यूजिक हमारी भावनाओं को जाहिर करने का बेहतरीन तरीका है, फिर चाहे वो तकलीफ हो, गम हो, प्यार हो, खुशी हो, डर हो या कोई सेलिब्रेशन। संगीत हर अवसर में फिट हो जाती है और मजे की बात यह है कि हर अवसर के लिए कोई न कोई म्यूजिक जरूर है।

संगीत सुनना हर क‍िसी को पसंद होता है। आज के समय में संगीत लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। मेट्रो में सफर करना हो या फ‍िर कहीं आउट ऑफ स्‍टेशन जाना हो, ज्‍यादातर लोगों को कान में ईयरफोन लगा कर गाना सुनते हुए देखा जा सकता है। आपको पता है संगीत को भी एक द‍िन समर्पित है। इस द‍िन को World Music Day के रूप में जाना जाता है।

कैसे शुरू हुई संगीत को सेलिब्रेट करने की प्रथा

हर साल 21 जून को World Music Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरूआत साल 1982 में फ्रांस से हुई थी। इसके पीछे थी फ्रांसिसियों की संगीत के पीछे की दीवानगी। साल 1982 में फ्रांस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद से ही 21 जून को विश्व संगीत दिवस घोषित किया गया। संगीत के प्रति लोगों के प्रेम को देखते हुए ही इस दिन को एकसाथ मिलकर मनाया जाता है, साथ गाने सुने जाते हैं, गाने गाए जाते हैं, गानों पर झूमा जाता है। म्यूजिक का हमारी सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फ्रांस में इस दिन को 'Fete de la Musique' कहा जाता है।

इसके पीछे की एक और कहानी...

साल 1976 में अमेरिका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने फ्रांस में संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था। तब से 21 जून की तारीख में हर साल वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। दुनिया भर के संगीत प्रेमी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अलग-अलग देशों के संगीतकार अपने-अपने वाद्ययंत्रों के साथ रात भर कार्यक्रम पेश करते हैं और संगीत को जीते हैं।

संगीत के फायदे

  • म्यूजिक कंपोजिशन, म्यूजिक सुनना  और गुनगुनाना ब्रेन वर्कआउट की तरह काम करते हैं। गाने सुनने पर एंग्जायटी दूर होती है, ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और स्ट्रेस भी कम होता है। संगीत सुनने पर स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का लेवल कम होता हैं और सेरोटोनिन और एंडोर्फिन बढ़ते हैं, जिनसे मूड अच्छा रहता है।
  • संगीत अच्छी नींद दिलाने में भी मददगार है। संगीत सुनते हुए व्यक्ति चैन की नींद ले सकता है।
  • संगीत से क्रिएटिविटी बढ़ती है। संगीत से किसी भी तरह से जुड़े लोगों को क्रिएटिव माना जाता है। बहुत से लोग किसी और काम को करते हुए भी संगीत सुनते हैं, तो उससे काम में तेजी आती है।
  • कुछ पुराना याद करना हो तो उसके लिए भी संगीत सुना जा सकता है। कई बार संगीत सुनने के दौरान अतीत की चीजें दिलों-दिमाग में कौंधने लगता है।
  • दिल की सेहत के लिए भी संगीत को अच्छा माना जाता है। वहीं, अवसाद से निकलने में भी संगीत मदद करता है।
  • बहुत से लोगों को किसी दर्द को कम करने या फिर दर्द से जूझने के लिए भी संगीत सहायक साबित होता है। इससे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक दर्द भी कम महसूस होता है।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?