Arijit Singh के बाद Pritam का भी संन्यास? सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Pritam Retirement Emotional Post: फेमस म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती ने अपने 55वें जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद उनके संगीत से संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई है।
Pritam Retirement Rumours
प्रीतम चक्रवर्ती और अरिजीत सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pritam Retirement Rumours: बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने संगीत प्रेमियों को गहरे हैरानी में डल दिया है। कुछ ही समय पहले फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की खबरों ने लोगों को हैरान किया था। अब उसी रास्ते पर चलते हुए बॉलीवुड के एक और दिग्गज संगीतकार ने अपने सफर को विराम देने का इशारा कर दिया है।

सुरीली धुनें बनाकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती ने अपने लाइफ के एक खास मौके पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच इस समय केवल इसी बात की चर्चा हो रही है कि क्या अब फिल्मों में उनकी जादुई धुनें सुनने को नहीं मिलेगा।

जन्मदिन के मौके पर आई हैरान करने वाली खबर

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने हाल ही में 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया। अपने फैंस का आभार जताने के लिए प्रीतम ने अगले दिन इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। प्रीतम ने लिखा कि वे हर एक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए वे इस पोस्ट के जरिए सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। इस सामान्य से दिखने वाले धन्यवाद नोट में आगे कुछ ऐसा लिखा था जिसने उत्सव के माहौल को अचानक गंभीर चर्चा में बदल दिया।

मेनस्ट्रीम संगीत को अलविदा कहकर नए सफर की तैयारी

प्रीतम ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ बेहद हैरानी वाली बातें लिखीं जो उनके रिटायरमेंट की ओर इशारा करती हैं। प्रीतम ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यधारा यानी मेनस्ट्रीम संगीत की दुनिया का उनका अब तक का सफर बेहद शानदार और यादगार रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आगे जोड़ा कि अब जीवन में कुछ नई यात्राओं पर निकलने का समय आ गया है। उन्होंने खुद को एक अनोखा तोहफा देने का फैसला किया है। वे आने वाले कुछ साल अपनी जिंदगी को एक बिल्कुल अलग अंदाज में जीना चाहते हैं।

अधूरे सपनों को पूरा करेंगे प्रीतम

इस इमोशनल पोस्ट में प्रीतम ने अपने दिल की बात खुलकर सामने रखी। उन्होंने बताया कि काम की व्यस्तता के कारण वे बहुत सी चीजें नहीं कर पाए थे। अब वे उन तमाम अधूरे कामों और ख्वाबों को पूरा करना चाहते हैं जो लंबे समय से पीछे छूट गए थे।

उन्होंने कहा कि जिन नए रास्तों पर चलने का फैसला उन्होंने बरसों से टाल रखा था, अब उन पर कदम बढ़ाने का सही वक्त आ चुका है। उनके इस बयान ने यह साफ कर दिया कि वे बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर कुछ समय खुद के लिए बिताना चाहते हैं।

प्रीतम दा ने कई बिग बजट मूवीज में अपने म्यूजिक से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। फिर वो चाहे फिल्म ‘लूडो’ हो या फिर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ हो। प्रीतम ने शुरुआत से ही अपने काम को अपना जुनून समझा। प्रीतम दा शुरूआत से ही बहुत ही कम रियलिटी शोज का हिस्सा रहे हैं.

इतना ही नहीं बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सिंगर अरिजीत सिंह को हिंदी सिनेमा में गाने का मौका भी प्रीतम दा ने ही दिया था। प्रीतम ने अरिजीत सिंह को मुंबई में रुक कर संगीत को अच्छी तरह से समझने का गुर सिखाया, अरिजीत सिंह ने प्रीतम दा के साथ 10 साल काम किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com