प्रेग्नेंसी (फोटो.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Work life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल

Working During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में हर महिला का सफर अलग होता है, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में वर्कलाइफ औऱ प्रेग्नेंसी को बैलेंस करना मुश्किल होता है।

रीता राय सागर

How To Balance Work During Pregnancy: प्रेगनेंसी एक ऐसा अनुभव है जो हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। इस समय महिलाएं कई तरह के बदलावों से गुजरती हैं, जैसे शारीरिक, मानसिक, हार्मोनल और इमोशनल। गर्भ में पल रहे शिशु के साथ अपने और ऑफिस के काम को मैनेज करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

प्रेगनेंसी के दौरान कामकाजी महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। मां और बच्चा दोनों के लिए सबसे जरूरी है स्ट्रेस फ्री रहना। बहुत ज्यादा काम का दबाव न लें और अपने शरीर के संकेतों को समझें।

किन बातों का रखें ख्याल

  • काम के बीच में ब्रेक जरूरी

लंबे समय तक लगातार बैठने से कमर और पैरों में दर्द हो सकता है, इसलिए हर घंटे थोड़ा टहलना या हल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में पानी पीने के लिए उठें या फिर कॉरिडोर में टहलें। इस दौरान हमेशा धीमे-धीमे चलें और बार-बार सीढ़ी चढ़ने- उतरने से बचें।

  • स्ट्रेस से बचें

काम के दौरान तनाव कम करने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लें और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें। अगर थकान ज्यादा महसूस हो या किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रेग्नेंसी (फोटो.सोशल मीडिया)
  • हेल्दी डाइट लें

प्रेग्नेंसी के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाने का मन होता है, ऐसे में जंक खाने से बचें। महिलाओं को एक हेल्दी और पौष्टिक डाइट लेना बेहद जरूरी होता है। हेल्दी डाइट लें, जिसमें फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल हो। कैफीन और जंक फूड से बचें।

  • हाइड्रेट रहें

महिलाएं ऑफिस में काम करते समय छाछ, शेक, नारियल पानी, जूस, शिकंजी या सूप का सेवन कर सकती हैं। इससे आपका पाचन सही रहेगा और आप डिहाइड्रेशन से बची रहेंगी।

प्रेग्नेंसी (फोटो.सोशल मीडिया)
  • पैरों के नीचे रखें सपोर्ट

प्रेग्नेंसी के दौरान लंबे समय तक पैर लटका कर बैठने से पैरों में सूजन बढ़ जाती है। दफ्तर में अपनी कुर्सी पर बैठते समय लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठने की बजाय अपने टेबल के नीचे छोटा स्‍टूल रख सकती हैं। इससे आपके पैर और एडियां सूजेंगी नहीं और दर्द भी नहीं रहेगा।

  • भरपूर नींद जरूरी

रात में घर आकर आराम करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप खाना जल्‍दी खाकर कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। ध्‍यान रखें कि आप आरामदायक बिस्‍तर और तकिये पर ही सोएं।

  • रेडिएशन से बचें

सोते समय मोबाइल को खुद से दूर रखें। गोद में लैपटॉप लेकर काम न करें और ऑफिस में सर्वर रूम के आस-पास भी न जाएं।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर प्रेग्नेंट वर्किंग वुमन बिना किसी परेशानी के अपनी प्रेग्नेंसी को हेल्दी और खुशहाल बना सकती हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी