-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Right Way To Drink Water To Stay Hydrated In This Hot Summer Pm Modi Appeal
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
- Written By: रीता राय सागर
Heat Wave Alert: गर्मियों में पानी पीना हम सबकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन गर्मियों में सिर्फ पानी पीने से हाइड्रेशन पूरी नहीं होगी। इसके लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पानी पीना जरूरी है।

पानी पीने का तरीका (साभार. सोशल मीडिया)
Narendra Modi Advice On Dehydration: पानी इंसान की जरूरत है। कोई इंसान बिना खाए कुछ दिन तक सर्वाइव कर सकता है, लेकिन बिना पानी के नामुमकिन है। इस भीषण गर्मी में तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा पैदा करता है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
एक्सपर्ट के अनुसार, हर किसी के लिए पानी की जरूरत अलग होती है। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन, धूप से आने के बाद, लॉन्ग रन, एक्सरसाइज या योगा के बाद शरीर डिहाइड्रेट होता है, ऐसे में पानी का जरूरत बढ़ जाती है।
इन तरीकों से पानी पीएंगे, तो स्वस्थ रहेंगे
-
सुबह उठकर पानी पिएं
सुबह उठते ही खाली पेट 1 से 2 गिलास सामान्य या हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे रात भर शरीर के शिथिल होने से कमी आई ऊर्जा में लाभ होता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
-
धूप में निकलने से पहले
घर से बाहर निकलना हो, तो निकलने से 15 से 20 मिनट पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी जल्दी नहीं होती।
-
थोड़े-थोड़े अंतराल पर पीते रहें पानी
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय हर 30 से 40 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीने से शरीर सही तरीके से हाइड्रेट होता है और लू से बचाव में मदद मिलती है।
-
खाना खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी
खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खाना पचाने के लिए पेट की जठराग्नि कान करती है। जब हम खाना खाकर तुरंत पानी पीते हैं, तो जठराग्नि ठंडी हो जाती है और अपना काम सही से नहीं कर पाती है। इसलिए गर्मियों में खाने के लगभग 30 मिनट बाद पानी पीना बेहतर होता है।
-
रात को सोने से पहले
सोने से पहले थोड़ा पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, लेकिन बहुत ज्यादा पानी भी नहीं पीना चाहिए। इससे रात में नींद बार-बार टूट सकती है।
डिहाइड्रेशन के लक्षण (Dehydration Symptoms)
- गहरे रंग का पेशाब
- कब्ज़
- सांसों की बदबू
- मांसपेशियों की थकान
- सिर दर्द
शरीर को जल्दी हाइड्रेट करने के तरीके
- कॉफी या चाय पीने से पहले एक बड़ा गिलास पानी पीना चाहिए। यह एक अच्छी आदत है, जिसे रोजाना प्रैक्टिस में लिया जा सकता है।
- यदि आप कामकाजी हैं, तो अपने डेस्क पर पानी की बोतल जरूर रखें। इससे आपको बार-बार पानी पीना याद रहेगा और आप पानी की कमी से बचे रहेंगे।
- एक टाइमर सेट करें या अपने स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच पर ऐप डाउनलोड करें, जो पानी पीने की याद दिलाता रहेगा।
- कई बार गर्मियों में सादा पानी पीना अच्छा नहीं लगता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए खट्टे, जड़ी-बूटियां, फल या रस का इस्तेमाल कर इसमें फ्लेवर ऐड करें।
- अपने आहार में अधिक पानी वाले फलों को शामिल करें – सभी फल और सब्जियां अच्छी हैं, लेकिन विशेष रूप से खरबूजे, पत्तेदार साग और खीरे।
प्रधानमंत्री की अपील (Narendra Modi Advice On Dehydration)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही उनका कहना है कि घर से बाहर जाएं, तो साथ में पानी की बोतल जरूर लेकर जाएं। पीएम ने कहा कि इस गर्मी में घर के बाहर प्याऊ या पीने के पानी की व्यवस्था रखें, ताकि किसी भी प्यासे को पानी मिल सके।
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।… — Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2026
ये भी पढ़ें- Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
पानी पीने का सही तरीका
- गर्मी में हमेशा बैठकर पानी पिएं।
- बहुत तेज धूप से आने के तुरंत बाद बर्फ जैसा ठंडा पानी न पिएं।
- सामान्य तापमान या हल्का ठंडा पानी शरीर के लिए बेहतर होता है।
- एकदम तेजी से पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं।
- प्लास्टिक बोतल की बजाय स्टील या मिट्टी के बर्तन का पानी ज्यादा अच्छा होता है।
- फ्रिज की बजाए मटका या घड़े के पानी का इस्तेमाल करें।
पानी पीने के फायदे
- सिरदर्द से बचाव होता है।
- डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं।
- शरीर का तापमान कंट्रोल होता है।
- हीट स्ट्रोक या लू से बचे रहते हैं।
- शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- पाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से काम करती है।
- स्किन ड्राई व डल नहीं होती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Right way to drink water to stay hydrated in this hot summer pm modi appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
Jul 12, 2026 | 07:34 PMशेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 07:32 PMजाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Jul 12, 2026 | 07:31 PMतमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 12, 2026 | 07:11 PMअमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
Jul 12, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














