सफेद कपड़े फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

White Cloth Care: सफेद कपड़े धोने के बाद पीले क्यों पड़ते हैं? सिर्फ डिटर्जेंट नहीं, ये गलतियां भी जिम्मेदार

White Clothes: सफेद कपड़े कुछ समय बाद पीले या मटमैले नजर आने लगते हैं, तो इसकी वजह खराब डिटर्जेंट नहीं होती। कपड़े धोने, सुखाने और रखने के तरीके से जुड़ी छोटी गलतियां भी कपड़ों की सफेदी छीन सकती हैं।

रीता राय सागर

White Clothes Washing Tips: सफेद कपड़े देखने में और पहनने में जितने साफ, फ्रेश और सुंदर लगते हैं, उनकी देखभाल उतनी ही ज्यादा करनी पड़ती है। कई बार नया सफेद कपड़ा कुछ ही धुलाई के बाद अपनी चमक खो देता है और हल्का पीला या मटमैला दिखाई देने लगता है।

सफेद कपड़ों के पीले पड़ने की वजह सिर्फ डिटर्जेंट नहीं, बल्कि कपड़े पर जमा पसीना, तेल, साबुन का अवशेष और गलत तरीके से धोना भी हो सकता है।

बहुत ज्यादा डिटर्जेंट डालना

ऐसा लगता है कि ज्यादा डिटर्जेंट से कपड़े ज्यादा साफ होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट कपड़े के रेशों में रह जाते है और धूल-मिट्टी को पकड़कर सफेद कपड़े को धीरे-धीरे मटमैला बना देते है।

पसीने वाले कपड़े देर तक पड़े रहना

कॉलर, अंडरआर्म और गर्दन के आसपास पसीना और शरीर का तेल जमा होता है। अगर ऐसे कपड़े कई दिनों तक लॉन्ड्री बास्केट में पड़े रहें तो दाग और पीलेपन की समस्या बढ़ जाती है।

कपड़ों को ठीक से रिंस न करना

धुलाई के बाद अगर डिटर्जेंट पूरी तरह निकल नहीं पाया, तो उसके अवशेष कपड़े पर रह सकते हैं। समय के साथ यही बचे हुए अवशेष कपड़े की सफेदी को कम कर देते हैं।

बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल

हर सफेद कपड़े को गर्म पानी में धोना सही नहीं होता। कुछ फैब्रिक में ज्यादा गर्म पानी रेशों को नुकसान पहुंचाता है और पुराने दाग या पीलेपन को और उभार सकता है। इसलिए कपड़े पर लिखे केयर लेबल को अच्छे से पढ़ें और कपड़ों को उसी निर्देश के हिसाब से वॉश करें।

गंदे कपड़ों के साथ सफेद कपड़े धोना

सफेद कपड़ों को डार्क कलर के गंदे कपड़ों के साथ धोने से उन पर दूसरे कपड़ों की डाई या गंदगी ट्रांसफर हो जाती है। इससे सफेदी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

धूप में जरूरत से ज्यादा छोड़ना

धूप कपड़ों को सुखाने में मदद करती है, लेकिन बहुत लंबे समय तक तेज धूप में छोड़ना कुछ प्रकार के फैब्रिक को नुकसान पहुंचाता है।

सफेद कपड़ों का पीलापन रोकने का आसान तरीका

  • सफेद कपड़ों को अलग करके कपड़े के फैब्रिक के हिसाब से सही मात्रा में डिटर्जेंट डालकर धोएं और मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े न भरें, ताकि पानी और डिटर्जेंट अच्छी तरह घूम सकें।

  • कॉलर या अंडरआर्म जैसे हिस्सों पर पसीने के दाग हों तो मशीन में धोने से पहले हल्के हल्के हाथों से वॉश करें।

  • धुलाई के बाद कपड़ों को अच्छी तरह रिंस करें और पूरी तरह सूखने दें।

  • बहुत तेज गर्म पानी या किसी भी ब्लीच का इस्तेमाल करने से पहले केयर लेबल जरूर देखें।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने