Chudail Couture: लाल सिंदूर, सफेद चेहरा और डरावना मेकअप… पेरिस फैशन वीक का ये लुक क्यों हो रहा वायरल?

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में सफेद चेहरे, लाल सिंदूर जैसी लकीरों और साड़ी से प्रेरित गाउन वाले लुक ने इंटरनेट का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर ‘चुड़ैल कोचर’ कहे जाने के पीछे की कहानी कुछ और है।
chudail couture paris fashion week sindoor white face.
पेरिस फैशन वीकफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Paris Fashion Week 2026: इस साल का पेरिस फैशन वीक सिर्फ डिजाइनर कपड़ों के लिए नहीं, बल्कि मेकअप के लिए भी चर्चा में रहा। इस रनवे शो में मॉडल्स सफेद रंग के चेहरे, डार्क रेड लिप्स और नाक की तरफ बढ़ती सिंदूर जैसी लाल लकीरों के साथ नजर आईं। कुछ लुक में साड़ी जैसी ड्रेपिंग को ड्रामाटिक लुक दिया गया था।

इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे ‘चुड़ैल कोचर’ कहा जाने लगा।, लेकिन यह सिर्फ डरावने मेकअप की कहानी नहीं है, इसके पीछे डिजाइनर का कल्चरल बैकग्राउंड, पहचान और फैशन में हमेशा हाशिए पर रखे जाने वाले समुदाय जुड़ा है।

Paris Fashion Week
पेरिस फैशन वीकफोटो.सोशल मीडिया

पेरिस के रनवे पर क्या दिखा?

मॉन्ट्रियल बेस्ड अवां-गार्ड फैशन लेबल Matières Fécales ने 28 सितंबर को पेरिस के प्लास द ला रेपुब्लिक में अपना समर कलेक्शन 2027 पेश किया। इस कलेक्शन का नाम ‘The Ninety-Nine Percent’ था।

शो में बड़े-बड़े सिल्हूट, ट्यूल से बने ड्रेप्ड जैकेट, वॉल्यूम वाले स्कर्ट, साड़ी गाउन और कई तरह के एक्पेरिमेंटल आउटफिट दिखे। इस दौरान कुल 99 लुक पेश किए गए।

सफेद चेहरा और लाल सिंदूर का क्या मतलब

इस पूरे शो में मेकअफ सबसे अधिक चर्चा में रहा। कई मॉडल्स के चेहरे पूरी तरह सफेद थे। इसके साथ डीप रेड लिप्स और माथे से नाक की तरफ बढ़ती हुई लाल सिंदूर जैसी लकीरें दिखाई दीं। कई अन्य लुक में सफेद चेहरे को काले होंठ और लंबे काले बालों के साथ पेश किया गया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने इन तस्वीरों को ‘चुड़ैल कोचर’ नाम दे दिया।

Paris Fashion Week
पेरिस फैशन वीकफोटो.सोशल मीडिया

सिर्फ डरावना दिखना मकसद नहीं था

Matières Fécales के डिजाइनर स्टीवन राज भास्करण और हना रोज डाल्टन ने कलेक्शन को सिर्फ खूबसूरत कपड़े दिखाने तक सीमित नहीं रखा। इस पूरे कलेक्शन के जरिए डिजाइनर ने फैशन से वंचित रहने वाले समुदाय को रिप्रेजेंट करने का प्रयास किया है।

भास्करण श्रीलंकाई और गुयानी मूल से जुड़े हैं और मॉन्ट्रियल में अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों के बीच बड़े हुए। इसलिए रनवे पर दिखने वाले संकेत सांस्कृतिक संकेत दिखाने का एक तरीका है।

chudail couture paris fashion week sindoor white face.
Lip Crayon Trend: लिपस्टिक जैसा रंग, लिप लाइनर जैसी पकड़! आखिर क्यों बढ़ रहा है लिप क्रेयॉन का ट्रेंड

फैशन में ‘अजीब’ लुक क्यों दिखाए जाते हैं?

हाई फैशन में रनवे का मकसद हमेशा सिर्फ कपड़े दिखाना नहीं होता, क्यों कि यहां कपड़े ऑफिस या पार्टी के लिए डिजाइन नहीं किए जाते हैं। यह जगह है नेम और फेम बढ़ाने का। इसलिए अकसर ऐसी चीजें की जाती हैं, जो लीग से हटकर हो और तुरंत ख्याति बटोरने में सक्षम हो। इसलिए रनवे पर कपड़े नहीं कहानियां दर्शाई जाती है।

इसीलिए रनवे पर अजीब मेकअप, बेतरतीब हेयर स्टाइल तो कभी शरीर की आकृति बदलने वाले प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया जाता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com