Smell From Clothes: कपड़े सुखाने के बाद भी क्यों आती है सीलन की गंध? जानें आसान घरेलू उपाय

Kapdon Me Seelan: कपड़े धोने के बाद भी उनमें बदबू आ रही है, तो इसकी वजह नमी, कम धूप या वॉशिंग मशीन की गंदगी हो सकती है। जानें कपड़ों की दुर्गंध दूर करने के आसान घरेलू उपाय।
Kapdon me seelan ki gandh kyon aati hai gharelu upay.
कपड़े से दुर्गंधफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Home Remedies For Clothes Smell: बारिश या उमस के मौसम में कपड़े धोने के बाद एक समस्या अक्सर परेशान करती है। कपड़े देखने में सूखे लगते हैं, लेकिन उनमें से सीलन की अजीब गंध आने लगती है। कई बार दोबारा धोने के बाद भी यह गंध पूरी तरह नहीं जाती।

दरअसल, इसके पीछे सिर्फ कपड़ों का ठीक से न सूखना कारण नहीं होता है। वातावरण में नमी, कम धूप, कपड़ों को बहुत पास-पास सुखाना और वॉशिंग मशीन की सफाई न करना भी इसकी वजह हो सकती है।

कपड़ों से सीलन की गंध का कारण

कपड़े धोने के बाद अगर उनमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है, तो बैक्टीरिया और फफूंद पनपने लगते हैं। यही कपड़ों में आने वाली उस बदबू का कारण है। बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होने के कारण कपड़े जल्दी नहीं सूखते और समस्या बढ़ जाती है।

इसके अलावा, फ्लैट या कम स्पेस के कारण कपड़ों को पास-पास सुखाने के कारण भी कपड़ों से बदबू आने लगती है। वॉशिंग मशीन के ड्रम या रबर सील में गंदगी जमा होने से भी बदबू आने लगती है।

सिरके से दूर करें कपड़ों की बदबू

कपड़ों से आने वाली बदबू को कम करने के लिए सफेद सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है। कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन के रिंस साइकल में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका डालें। इससे दुर्गंध कम होती है, लेकिन सिरके को कभी भी ब्लीच के साथ मिलाकर इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे खतरनाक गैस बनती है।

बेकिंग सोडा भी आएगा काम

अगर कपड़ों से लगातार गंध आ रही है, तो धोने के समय थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा डिटर्जेंट के साथ मिलाएं। यह कपड़ों में मौजूद गंध को कम करने में मदद करता है। साथ ही कपड़ों को धोने के बाद तुरंत मशीन से निकालें और उन्हें लंबे समय तक गीला पड़ा न रहने दें।

Kapdon me seelan ki gandh kyon aati hai gharelu upay.
National Disaster Management Day: इमरजेंसी किट में रखें ये 10 चीजें, भूकंप-बाढ़ में आएंगी काम

कपड़े सुखाते समय रखें इन बातों का ध्यान

कपड़ों में सीलन की गंध रोकने का सबसे आसान तरीका है- उन्हें हवादार जगह पर अच्छी तरह फैलाकर सुखाना। कपड़ों के बीच थोड़ी दूरी रखें, ताकि हवा आसानी से गुजर सके। कपड़ों को धूप में सुखाएं। अगर बारिश के कारण धूप उपलब्ध नहीं है, तो पंखे या अच्छी हवा वाली जगह पर सुखाएं। कपड़े पूरी तरह सूखने के बाद ही उन्हें अलमारी में रखें।

वॉशिंग मशीन को भी रखें साफ

कई बार समस्या कपड़ों में नहीं, बल्कि वॉशिंग मशीन में होती है। मशीन के ड्रम, डिटर्जेंट ट्रे और रबर सील में नमी और गंदगी जमा होने पर भी दुर्गंध आ सकती है। इसलिए समय-समय पर वॉशिंग मशीन की सफाई करें और हर वॉश के बाद उसका दरवाजा कुछ समय के लिए खुला छोड़ दें, ताकि अंदर की नमी सूख सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com