इंस्टेंट ग्लो के लिए 3 बेस्ट होममेड फेस पैक्स (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

शादी में चाहिए इंस्टेंट ग्लो, लगा लें यह पैक, चेहरे पर आएगा ऐसा ग्लो कि हैरान रह जाएंगी आप

Face Packs: चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो के लिए आप ये फेस पैक लगा सकते हैं जो ना केवल आसानी से तैयार हो जाते हैं बल्कि इनसे आपके चेहरे पर ग्लो भी आता है।

सीमा कुमारी

Face Packs for Glowing Skin: सर्दियों का सीजन चल रहा है और इस दौरान हर कोई चाहता है उसका चेहरा हर इवेंट में ग्लो करें और फ्रेश दिखे। ऐसे में इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बाजार के केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्ख़े यानी प्राकृतिक फेस पैक्स भी ट्राई कर सकते हैं।

ये न सिर्फ चेहरे पर नेचुरल चमक लाते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण भी देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शादी में जाने से पहले इंस्टेंट ग्लो के लिए कौन-सा फेस पैक बेस्ट हो सकता है।

इंस्टेंट ग्लो के लिए 3 बेस्ट होममेड फेस पैक्स

बेसन और दही का पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंस्टेंट ग्लो के लि बेसन और दही का फेस पैक भारतीय घरों में सदियों से सौंदर्य निखार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा की सफाई करके उसमें इंस्टेंट ग्लो लाता है।

बेसन और दही का पैक बनाने की सामग्री-

2 चम्मच बेसन 1 चम्मच ताजा दही आधा चम्मच शहद कुछ बूंदें नींबू का रस

जानिए फेस पैक बनाने का तरीका-

बेसन और दही का पैक बनाने के लिए ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद गीले हाथों से हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए ठंडे पानी से धो लें।

जानिए बेसन और दही का पैक के फायदे-

बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। दही त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करती है और उसमें कसाव लाती है। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है। नींबू दाग-धब्बों को हल्का करता है।

शहद और दालचीनी का ग्लो बूस्टर

अगर आपको मुहांसों की समस्या है और त्वचा बेजान सी लगती है, तो यह पैक आपके लिए परफेक्ट है। शहद और दालचीनी दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं।

सामग्री-

1 चम्मच कच्चा शहद आधा चम्मच दालचीनी पाउडर आधा चम्मच नींबू का रस

ये है बनाने का तरीका-

शहद और दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। अगर त्वचा ऑयली है तो इसमें नींबू का रस भी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

मिलते है ये फायदे-

शहद त्वचा में नमी बनाए रखते हुए बैक्टीरिया से लड़ता है। दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देकर त्वचा में नैचुरल ग्लो लाती है और मुहांसों को कम करती है। नींबू का रस त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है और ब्लैकहेड्स व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाता है।

पपीता और ओटमील का एक्सफोलिएटिंग पैक

यह पैक त्वचा की डेड स्किन को हटाकर उसे कोमल और चमकदार बनाने का काम करता है। पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा के लिए नेचुरल एक्सफोलिएंट का काम करते हैं।

सामग्री-

2 चम्मच पका हुआ पपीता, मैश किया हुआ 1 चम्मच ओटमील 1 चम्मच दही

जानिए पपीता और ओटमील का फेस पैक बनाने का तरीका-

पपीते, ओटमील और दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें- 

पपीता और ओटमील का फेस पैक के फायदे-

पपीता त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे चमकदार बनाता है और फाइन लाइन्स को कम करता है ओटमील त्वचा की नमी बरकरार रखता है और हल्के एक्सफोलिएंट का काम करता है। दही त्वचा में कसाव लाती है और उसे मुलायम बनाती है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव