-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Consuming Fake Honey Can Increase The Risk Of Kidney Liver Disease
कहीं आप तो नहीं कर रहे नकली शहद का सेवन, बढ़ा सकता है किडनी-लीवर की बीमारी का खतरा
- Written By: दीपिका पाल
Fake Honey Test: असली शहद की जगह आप अगर नकली शहद का सेवन कर रहे है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल नकली शहद का सेवन करने से किडनी, लीवर से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

नकली शहद की पहचान करने के तरीके (सौ. सोशल मीडिया)
Fake Honey Test: अच्छा खानपान और भरपूर नींद हमारी सेहत की कुंजी होती है। इस कुंजी को बरकरार रखना बेहद जरूरी होता है। सेहत की मजबूती के लिए खानपान के लिए कई चीजों का सेवन करना जरूरी होता है तो आयुर्वेदिक चीजों का सेवन भी फायदेमंद होता है। हम बात कर रहे है शहद की। शहद का सेवन करने से शरीर में अंदरूनी तौर पर कई फायदे मिलते है। नियमित तौर पर शहद का सेवन गुनगुने पानी के साथ लेने से फायदा मिलता है। शहद का सेवन करना अच्छा होता है लेकिन आजकल मार्केट में नकली शहद मिल रहे है जो ऊपर से असली नजर आते है लेकिन नकली होते है।
असली शहद की जगह आप अगर नकली शहद का सेवन कर रहे है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल नकली शहद का सेवन करने से किडनी, लीवर से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप इन बीमारियों के खतरे से बचना चाहते है तो इन आसान तरीकों से नकली शहद की पहचान कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
जानिए नकली शहद की पहचान करने के तरीके
आप सेहत में किसी तरह के खतरे से बचना चाहते है तो कुछ तरीकों के बारे में जान सकते है…
1- अंगूठा टेस्ट:
अगर आप घर में नकली शहद की पहचान करना चाहते है तो यह तरीका अपना सकते है। इसके लिए आप असली शहद को अंगूठे पर लगाते है तो फैलता नहीं है टिकता है। वहीं पर नकली शहद आसानी से बह जाता है।
2- पानी टेस्ट से करें पहचान:
घर में आप नकली शहद की पहचान करने के लिए इस तरीके को अपना सकते है। इसके लिए एक गिलास पानी में शहद की कुछ बूंदें डालें, शुद्ध शहद नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली शहद पानी में घुल जाएगा।
3-कागज टेस्ट:
यह तरीका भी नकली शहद की पहचान करने के लिए सही है। घर में आप कागज पर शहद की बूंद डालें। अगर वह जल्दी फैल जाए और गीला कर दे तो समझिए शहद नकली है। वहीं पर असली शहद गाढ़ा होता है और नहीं फैलता।
4-आग टेस्ट:
शहद को जलाकर भी आप नकली-असली की पहचान कर सकते है।कॉटन की बत्ती पर शहद लगाकर जलाने की कोशिश करें, ऐसा करने से शुद्ध शहद जल उठेगा, लेकिन नकली शहद में मौजूद नमी और शक्कर जलने नहीं देगी।
5-सिरके का टेस्ट:
नकली शहद की पहचान करने के लिए आप सिरके वाला टेस्ट घर में कर सकते है। इसके लिए आप सिरके में शहद की कुछ बूंदें डालें। अगर उसमें झाग बनने लगे तो शहद में मिलावट है। इसके विपरित असली शहद से झाग नहीं निकलता। इस तरह से असली शहद की पहचान होती है।
ये भी पढ़ें- Sleep Debt: कहीं आप भी तो नहीं लेते है 8 घंटे से कम नींद, बढ़ सकता है इस बीमारी का खतरा, जानिए कैसे
6-क्रिस्टलाइजेशन टेस्ट:
यह तरीका भी नकली शहद की पहचान करने के लिए सही है। असली शहद समय के साथ क्रिस्टलाइज हो जाता है यानी दानों जैसा जमने लगता है, जबकि नकली शहद लंबे समय तक तरल ही रहता है।
7-खुशबू और स्वाद:
यहां पर आप नकली शहद की पहचान करने के लिए यह तरीका अपना सकते है। इसके लिए असली शहद की खुशबू प्राकृतिक और हल्की होती है, स्वाद भी लंबा टिकता है. नकली शहद में महक और ज्यादा मीठा स्वाद होता है।
Consuming fake honey can increase the risk of kidney liver disease
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













