ग्लास स्किन (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Valentine Day पर चाहिए ग्लास स्किन? आज से ही फॉलो करें ये रूटीन, चांद सा चमकेगा चेहरा

Valentine Day Skin Care: वैलेंटाइन डे की शुरुआत एक हफ्ते बाद यानी 7 फरवरी से हो जाएगी। ऐसे में अगर आप ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो कुछ तरीकों को आज से ही अपनाना शुरू कर सकती हैं।

प्रीति शर्मा

Glass Skin Routine: प्यार के त्योहार वैलेंटाइन डे में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई चाहता है कि इस खास मौके पर उनका चेहरा बेदाग और चमकदार दिखे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टेंट ग्लो के लिए महंगे फेशियल नहीं बल्कि सही स्किन केयर रूटीन की जरूरत होती है।

आजकल कोरियन ब्यूटी ट्रेंड ग्लास स्किन (Glass Skin) काफी ट्रेंड में चल रहा है जिसका मतलब है ऐसी त्वचा जो शीशे की तरह साफ, चमकदार और हाइड्रेटेड दिखे। इसे पाने के लिए आपको अगले 7 दिनों तक एक खास टिप्स को फॉलो करना होगा।

डबल क्लींजिंग है जरूरी

दिनभर की धूल और प्रदूषण को हटाने के लिए सिर्फ फेस वॉश काफी नहीं है। रात को सोने से पहले पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर और फिर वाटर-बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे रोमछिद्र गहराई से साफ होते हैं और कील-मुंहासों की समस्या कम होती है।

हाइड्रेशन है जरूरी

ग्लास स्किन के लिए त्वचा का अंदर से हाइड्रेटेड होना जरूरी है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा अपने स्किन केयर में हयालूरोनिक एसिड वाले सीरम या एलोवेरा जेल को शामिल करें।

प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल

बाजार के केमिकल युक्त स्क्रब की जगह घर पर बने पैक का इस्तेमाल करें।

शहद और दही का पैक: यह त्वचा को कोमल बनाता है।

बेसन और हल्दी: यह रंगत निखारने में मदद करता है। सप्ताह में कम से कम दो बार इनका प्रयोग करें।

नाइट क्रीम और मसाज

सोने से पहले फेस ऑयल या नाइट क्रीम से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सुबह चेहरा फ्रेश नजर आता है। विटामिन-सी युक्त सीरम रात के समय त्वचा की मरम्मत करने में रामबाण की तरह काम करता है।

खानपान और भरपूर नींद

आप जो खाते हैं वह आपके चेहरे पर दिखता है। अगले 7 दिनों तक जंक फूड और ज्यादा चीनी से परहेज करें। ताजे फल और जूस को डाइट में शामिल करें। साथ ही, 7-8 घंटे की गहरी नींद लें क्योंकि नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे और डलनेस बढ़ जाती है।

वैलेंटाइन डे से ठीक दो दिन पहले कोई भी नया एक्सपेरिमेंटल प्रोडक्ट चेहरे पर न लगाएं जिससे एलर्जी का डर हो। साधारण और प्राकृतिक चीजों पर भरोसा रखें।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट