बर्फ से ढकी वादियां (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

जनवरी में जन्नत से कम नहीं है भारत की ये 5 जगहें, कम बजट में उठाएं बर्फबारी और सुकून का मजा

Budget Winter Trip India: जनवरी का महीना भारत में बर्फबारी और सुकून भरी छुट्टियों के लिए सबसे खास माना जाता है। कम बजट में घूमने की चाह रखने वालों के लिए ये 5 डेस्टिनेशन परफेक्ट हैं।

प्रीति शर्मा

Best Winter Destinations: दिसंबर की भीड़भाड़ खत्म होने के बाद जनवरी का महीना उन लोगों के लिए बेस्ट होता है जो सुकून और असली विंटर  वाइब्स का मजा लेना चाहते हैं। इस समय उत्तर भारत के ऊंचे पहाड़ी इलाके पूरी तरह से बर्फ से ढ़क जाते हैं। कड़कड़ाती ठंड और चारों तरफ बिछी सफेद बर्फ की चादर जनवरी के महीने में घूमने के शौकीन लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

अगर आप नए साल की शुरुआत एक यादगार सफर से करना चाहते हैं तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को चुन सकते हैं। जहां पर शांति, सुकून और प्रकृति की सुंदरता निराली है।

औली

अगर आप स्कीइंग के शौकीन हैं या बर्फ से लदी हिमालय की चोटियों को करीब से देखना चाहते हैं तो औली से बेहतर कुछ नहीं। जनवरी में यहां मीलों तक फैली बर्फ की चादर दिखती है। जोशीमठ से औली तक का रोपवे सफर आपके रोमांच को दोगुना कर देगा।

गुलमर्ग

कश्मीर की खूबसूरती जनवरी में अपने चरम पर होती है। गुलमर्ग में गोंडोला राइड के जरिए आप बादलों के ऊपर और बर्फ के बीच पहुंच सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और स्थानीय कहवा आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

मनाली

बजट में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मनाली हमेशा से टॉप पर रहा है। जनवरी में सोलंग वैली और अटल टनल के पास भारी हिमपात होता है। यहां आप स्नो स्कूटर, स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

तवांग

अगर आप भीड़ से दूर किसी शांत जगह जाना चाहते हैं तो तवांग एक बेहतरीन विकल्प है। जनवरी में यहाँ का तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाता है लेकिन जमी हुई झीलें और प्राचीन मठ इसे एक जादुई लोक बना देते हैं।

चोपता

इसे उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जनवरी में चोपता का तुंगनाथ ट्रेक पूरी तरह सफेद हो जाता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एडवेंचर के साथ-साथ अध्यात्म और प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं।

जनवरी में घमने जा रहे हैं तो अच्छे होटल्स जल्दी भर जाते हैं ऐसे में आप प्रीबुकिंग कर सकते हैं। अपने साथ गर्म कपड़ों को जरूर रखें जिससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे। बर्फबारी में सड़के बंद हो जाती हैं तो ऐसे में स्थानीय ड्राइवरों को प्राथमिकता दें।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई