दुबई के मशहूर पर्यटन स्थलों का नज़ारा लेते भारतीय पर्यटक ( प्रतीकात्मक तस्वीर) (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

IRCTC Dubai Tour 2026: कम बजट में विदेश यात्रा का सपना होगा सच! आज ही बुक करें यह खास टूर पैकेज

Dubai Abu Dhabi Trip: अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं तो IRCTC का दुबई टूर पैकेज 2026 आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस पैकेज में यात्रा, ठहरने और दर्शनीय स्थलों की सुविधा शामिल है।

प्रीति शर्मा

Dubai Tour Package 2026: नए साल पर विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक किफायती और लग्जरी मौका लेकर आया है। रोमांटिक दुबई टूर एक्स कोलकाता पैकेज के जरिए आप दुबई की चकाचौंध और अबू धाबी के राजसी वैभव का अनुभव ले सकते हैं। यह टूर पैकेज वैलेंटाइन वीक के दौरान शुरू होगा।

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपना नया दुबई अबू धाबी टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस खास टूर पैकेज को कपल्स के लिए डिजाइन किया गया है। जहां पर कम बजट में आपको बिना किसी भागदौड़ के विदेश यात्रा का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

कब शुरू होगा टूर पैकेज

यह पूरा टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा। यात्रा की शुरुआत 13 फरवरी 2026 को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होगी। यात्रियों को दोपहर 12:20 बजे की फ्लाइट (फ्लाइट नंबर 3L 167) से अबू धाबी के लिए उड़ान भरनी होगी। दुबई पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि यात्रियों का स्वागत करेंगे और उन्हें होटल तक पहुंचाएंगे।

अबू धाबी (सौ. फ्रीपिक)

पैकेज की मुख्य विशेषताएं

इस पैकेज के तहत यात्रियों को दुबई और अबू धाबी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। यात्रा के आकर्षणों में प्रसिद्ध डॉल्फिन शो, रेगिस्तान की सफारी, बुर्ज खलीफा और अबू धाबी के शाही महल शामिल हैं। यात्रियों को स्थानीय भारतीय रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का मौका भी मिलेगा। रहने और खाने की व्यवस्था IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए 3-स्टार होटलों में रुकने का इंतजाम किया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना) का खर्च पहले से ही शामिल है। यानी यात्रियों को खाने-पीने पर अलग से खर्च करने की चिंता नहीं करनी होगी।

कितना आएगा खर्च

आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज को बुक करने के लिए कीमत अलग-अलग तय की गई हैं। अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च 124600 रुपए प्रति व्यक्ति आएगा। वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 102000 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा शेयर करने पर किराया 99000 प्रति व्यक्ति लगेगा। इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इस पैकेज का बुकिंग कोड EHO035G है। यदि आपको बुकिंग में कोई समस्या आती है या अधिक जानकारी चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 9836918754 या 8595904072 पर संपर्क कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला