इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट सोर्स: सोशल मीडिया
टूर एंड ट्रैवल

Festive Special Trains: दिल्ली, UP, बिहार और गुजरात रूट पर इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट! देखें लिस्ट

Diwali Special Train: दिल्ली से तेलंगाना, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर जाने के लिए स्पेशन ट्रेन उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों के बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

सुप्रिया रानी

Diwali Confirm Train Ticket: दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, फेस्टिवल स्पेशल ट्रनों में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में यदि आप भी दिवाली पर घर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार इन ट्रनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

दरअसल, दिवाली और छठ पूजा साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। हर कोई घर जाने की तैयारी कर रहा है लेकिन मामला ट्रेन की टिकट पर आकर कई बार फंस जाता है कि अब क्या करें। ऐसे में ये आर्टिकल आज आपके लिए काम की चीज होने वाली है।

ट्रेन नंबरट्रेन की रूटडिस्टिनेशन
7711सिकंदराबाद – सिरपुर कागजनगरतेलंगाना
7712सिरपुर कागजनगर – हैदराबादतेलंगाना
7023चार्लापल्ली – हजरत निजामुद्दीनदिल्ली
4122चार्लापल्ली – प्रयागराजउत्तर प्रदेश
7049चार्लापल्ली – दानापुरबिहार
7041चार्लापल्ली – सासारामबिहार
जालना–छपरा विशेष ट्रेनजालना – छपराबिहार
चार्लापल्ली–प्रतापनगर विशेष ट्रेनचार्लापल्ली – प्रतापनगरगुजरात

किन स्पेशल ट्रेनों में सीट खाली है ?

दिल्ली से तेलंगाना, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर जाने के लिए स्पेशन ट्रेन उपलब्ध हैं। यहां हम फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की लिस्ट दे रहे हैं जो भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं। यहां कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है।

Delhi Special Train: चारलापल्ली से हजरत निजामुद्दीन तक की ट्रेन

भारतीय रेलवे के मुताबिक, चारलापल्ली से हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए कई दिवाली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अगर आप चारलापल्ली से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ट्रेन नंबर 07023 चारलापल्ली-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है।

Uttar Pradesh Special Train: चारलापल्ली से प्रयागराज तक की ट्रेन

दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, चारलापल्ली से प्रयागराज तक की ट्रेन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रन नंबर 04122, चारलापल्ली–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना है।

Bihar Special Trains:चारलापल्ली से दानापुर, सासाराम और छपरा रूट के लिए ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, बिहार जाने के लिए चारलापल्ली–दानापुर स्पेशल ट्रेन (07049), चारलापल्ली–सासाराम स्पेशल ट्रेन (07041) और जलना-छपरा स्पेशल ट्रेन में बिहार के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना है।

Gujarat Special Train: चारलापल्ली से प्रतापनगर के लिए ट्रेन

भारतीय रेलवे के मुताबिक, गुजरात जाने के लिए चारलापल्ली-प्रतापनगर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। टिकट बुक करते वक्त ये ध्यान रखें कि ऑटो अपग्रेड ऑपशन ऑन कर दें।

घर बैठे ट्रेन से भेजें पार्सल! रेलवे की डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा, मुंबई-पुणे समेत 8 शहरों से होगी शुरुआत

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO