बिना वीजा के कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर  
टूर एंड ट्रैवल

विदेशों में घूमने का सपना होगा आसान, बिना वीजा के कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर

जिदंगी में एक बार विदेश की यात्रा करना लगभग हर किसी का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि वह विदेशी आवो-हवा, ऐतिहासिक स्थल और वहाँ की संस्कृति की झलक कम से कम एक बार तो देख ही ले। मगर इस राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा है, वो है वीजा। लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीजा के झंझट में पड़ने से अच्छा है, उन देशों की सैर की जाए जहां पर वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है।

प्रीति शर्मा

जिदंगी में एक बार विदेश की यात्रा करना लगभग हर किसी का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि वह विदेशी आवो-हवा, ऐतिहासिक स्थल और वहाँ की संस्कृति की झलक कम से कम एक बार तो देख ही ले। मगर इस राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा है, वो है वीजा। अक्सर लोग लगभग 90 प्रतिशत तक अपनी पूरी प्लानिंग कर लेते हैं लेकिन अंत में आकर बात वीजा पर अटक जाती है। जिसकी वजह से विदेश घूमने का सपना सपना ही बनकर रह जाता है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां जाने के लिए भारतीय व्यक्ति को वीजा की जरूरत पड़ती है। लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीजा के झंझट में पड़ने से अच्छा है, उन देशों की सैर की जाए जहां पर वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एशियाई देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आपका सपना आसानी से पूरा हो सकता है।

भूटान

भारत का पड़ोसी देश भूटान घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यह देश भारतीयों की घूमने के मामले में पहली पसंद मानी जाती है। यहां के जंगल, खूबसूरती और मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप आप भूटान घूमना चाहते हैं, तो यहां वीजा की जरूरत नहीं होगी। हालांकि 14 दिनों से ज्यादा रुकने पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

भूटान (सौजन्य-सोशल मीडिया)

थाईलैंड

थाईलैंड को आपने तस्वीरों में कई बार देखा होगा। दुनियाभर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस देश का कल्चर, बीच और खाना लोगों को काफी पसंद आता है। वैकेशन हो या हनीमून थाईलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। इस देश को आप बिना वीजा के करीब 30 दिनों तक घूम सकते हैं। छुट्टियों में इस जगह जाने की प्लानिंग की जा सकती है।

नेपाल

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है, यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होगी। साथ ही इस देश में पहुंचने के लिए समय भी कम लगेगा। दुनियाभर के लोग यहां का कल्चर,क्यूज़ीन और खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। विदेश की यात्रा के लिए आप इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह काफी सुंदर जगह है।

नेपाल (सौ. सोशल मीडिया)

मलेशिया

दक्षिण एशियाई देश मलेशिया का वातावरण शांत, खूबसूरत और अनोखा है। यहां की नाइटलाइफ, संस्कृति और समुद्र की लहरें लोगों को अपनी ओर खींचती है। इस देश में साल भर लाखों पर्यटक आते हैं। इस जगह घूमने के लिए आपको 30 दिनों तक वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। यहां आकर आप कुछ फेमस जगहों का दीदार कर सकते हैं। जिसमें लंगकावी, कुआलालंपुर, जेंटिंग हाइलैंड्स शामिल है।

इन देशों के अलावा आप मॉरीशस, मकाऊ और कतर में भी बिना वीजा के पूरे 30 दिनों तक घूम सकते हैं। भारतीय टूरिस्ट के लिए ये जगहें बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है। लेकिन इन जगहों पर घूमने के लिए आपको कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना होगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत