नवंबर में परिवार के साथ घूमने की जगहें (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

नवंबर में परिवार के साथ घूमने का है प्लान, इन जगहों पर यादगार होगी ट्रिप

Top Places To Visit In November: भारत की खूबसूरती हर मौसम में सबसे निराली होती है लेकिन नवंबर में पड़ने वाली हल्की सर्दी और शानदार नजारे कुछ जगहों को और खास बना देते हैं जहां घूमने जा सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Best Travel Places: परिवार के साथ जिंदगी का ही नहीं बल्कि सफर का मजा भी दोगुना हो जाता है। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है। जिसकी वजह से भारत की कई जगह घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाती हैं। अगर आप किसी फैमिली ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ जगहों को बिल्कुल मिस न करें। पहाड़ों की ठंडी हवाएं, शहरों की रौनक, बीच पर मस्ती सुकून भरा एहसास कराती है।

नवंबर में भारत की कई जगहों का मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है। जिसकी वजह से यहां पर की गई ट्रिप हमेशा याद रहती है। इस महीने आप भी परिवार के साथ कम भीड़ वाली जगहों पर सुखद अनुभव ले सकते हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल नवंबर में सैर के लिए एक परफेक्ट जगह है। जहां पर पहाड़ों की खूबसूरती, झीलों की चमक और शानदार मौसम देखकर किसी का भी वापस आने का दिल नहीं करता है। यहां पर परिवार के साथ आप ट्रेकिंग और नौकायन का मजा ले सकते हैं। फैमिली ट्रिप के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है।

शिलांग

बादलों के बीच सर्दी को करीब से महसूस करने के लिए नवंबर में मेघालय के शिलांग का सफर कर सकते हैं। उत्तर पूर्व भारत का यह हिल स्टेशन नवंबर में बहुत सुंदर लगता है। यहां पर आप परिवार के साथ एलिफेंट फॉल्स और उमियम झील को मजा ले सकते हैं।

कुर्ग

कर्नाटक की शानदार जगह कुर्ग यात्रा के लिए बहुत ही बेहतरीन है। यहां पर कॉफी की खुशबू और पहाड़ों की ताजगी का अनुभव लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस जगह को दक्षिण भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर नवंबर के महीने में धुंध और हरियाली बहुत ही शानदार लगती है। परिवार के साथ यहां कॉफी टूर और वाटरफॉल का नजारा देख सकते हैं।

गोवा

नवंबर में गोवा का तापमान सुहावना रहता है जिसकी वजह से कई लोग इस समय यहां घूमने आते हैं। बीच, फेस्ट और परिवार के साथ मौज मस्ती के लिए गोवा घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर लोकल मार्केट में शॉपिंग और नाइट फेस्ट का मजा इस जगह को और आकर्षक बनाता है।

उदयपुर

उदयपुर झीलों का शहर कहा जाता है जहां नवंबर के समय सर्द हवाएं फिजाओं में रोमांस भर देती है। परिवार के साथ इस मौसम में राजस्थान के इस खूबसूरत शहर को घूमने का प्लान किया जा सकता है। हल्की ठंड में परिवार के साथ खूबसूरत नजारों का मजा लिया जा सकता है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट