पेंच टाइगर रिजर्व - पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में स्थित है। यह मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में और महाराष्ट्र के नागपुर जिले में फैला हुआ है। आप नवंबर में यहां पर घूमने का प्लान कर सकते है। द जंगल बुक से प्रेरित यह रिजर्व नवंबर के महीने में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। नवंबर में टाइगर रिजर्व घूम सकते है। इस समय जंगल साफ होता है ,मौसम ठंडा और आसमान एकदम नीला होता है ऐसे में यह समय सफारी के लिए भी आरामदायक माना जाता है. यहां आप सुबह और शाम दोनों समय सफारी कर सकते हैं।