लाइफस्टाइल

ये 3 तरह की रोटियां बचाएंगी इन जानलेवा बीमारियों से, हेल्दी लाइफ़ चाहते हैं तो आज़मा कर देखें

Roti Khane Ke Fayde: हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ दवा पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। बल्कि समय समय पर रोटियों में बदलाव भी बेहद जरूरी है।

सीमा कुमारी

Roti for Blood Pressure Control: मौजूदा वक्त में लोगों का खानपान और रहन सहन पूरी तरह बिगड़ गया है। आपाधापी में लोग न तो सही से सो पाते हैं, न ही समय पर खाना खा पाते हैं। जिसकी वजह से सही पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते। फलस्वरूप लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इन्ही में से एक ब्लड प्रेशर की समस्या। जो आज लोगों की आम समस्या बनती जा रही है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई बार लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन यह एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा भी बन सकता है। ब्लड प्रेशर यानी हाई या लो ब्लड प्रेशर, दोनों ही स्थिति में शरीर को नुकसान पहुँच सकता इसके नियंत्रण के लिए दवाओं के साथ-साथ सही खान-पान का होना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए यहां जानते है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किन 3 तरह की रोटियां का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है-

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करेंगी ये 3 तरह की रोटियां

यहां पर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डॉ. बिमल छाजेड़ बताते है कि, रोजाना खाने में ये 3 तरह की रोटियां डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये 3 तरह की रोटियों में ज्वार, मक्का और बेसन की रोटी शामिल है।

करें मक्का की रोटी का सेवन

डॉ. बिमल छाजेड़ बताते है कि, मक्का की रोटी स्वाद में भी बेहतरीन और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। अगर आप नियमित रूप से मक्का की रोटी का सेवन करते है, तो हार्ट से जुड़ी तमाम तरह की बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

करें ज्वार की रोटी का सेवन

आपको बता दें, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जिस तरह मक्का की रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। ठीक उसी प्रकार ज्वार की रोटी स्वास्थ्य के लिए एक पौष्टिक आहार है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

करें बेसन की रोटी

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चना या बेसन से बनी रोटी खाना भी बड़ा फायदेमंद होता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। यह न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ दवा पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। बल्कि समय समय पर रोटियों में बदलाव भी बेहद जरूरी है। ये तीनों रोटियों का सेवन और संतुलित आहार स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक