टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

ECI Meeting On TMC Symbol And Name: दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा फैसला ले सकता है। टीएमसी के दोनों गुटों के साथ आयोग की अलग-अलग बैठकें हैं।
ECI Meeting with TMC Leaders
भारतीय निर्वाचन आयोग, दिल्लीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Election Commission Meeting On TMC Symbol Controversy: भारतीय चुनाव आयोग आज दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा फैसला ले सकता है। टीएमसी के दोनों गुटों के साथ आयोग की अलग-अलग बैठकें हैं। शनिवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात होगी। इसमें पार्टी के नाम और चिन्ह पर निर्णय लिया जा सकता है।

दोनों गुटों को मुलाकात के लिए बुलाया

भारतीय चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों को दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट के साथ बैठक का समय शनिवार सुबह 11 बजे निर्धारित है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। यह बैठक दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में है।

9 सितंबर को दोनों गुटों को भेजा संदेश

चुनाव आयोग के सचिव अश्वनी कुमार मोहल ने 9 सितंबर को दोनों गुटों को अपने भेजे संदेशों में बैठकों के एजेंडे का उल्लेख नहीं किया था, लेकिन खबर है कि चर्चा दोनों प्रतिनिधिमंडलों की ओर से पार्टी के नाम और चिन्ह पर अपने दावों के पक्ष में दिए गए तर्कों से जुड़ी है। प्रत्येक गुट का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखेगा। आयोग दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही पार्टी के नाम और चिन्ह के संबंध में निर्णय लेगा।

उपचुनाव के बीच बैठक महत्वपूर्ण

चुनाव आयोग के साथ दोनों बैठकें बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र और रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। कांग्रेस ने नंदीग्राम और रेजिनगर दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर, हुमायूं कबीर की ओर से गठित आम जनता उन्नयन पार्टी ने भी रेजिनगर से अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है।

ECI Meeting with TMC Leaders
क्या शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में बैकफुट पर है TMC? नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार पर गहराया सस्पेंस

बैठक से पहले राजनीतिक बयानबाजी

दोनों गुटों के साथ चुनाव आयोग की बैठक से पहले राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी के निर्वाचन आयोग से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होने पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दिल्ली जाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीकर और चुनाव आयोग के बीच चर्चा हुई है। अंतिम फैसला वहीं से आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com