चेहरे पर उबटन लगाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चेहरे पर फेशियल से भी ज्यादा ग्लो देगा ये उबटन, शादी या फिर वेडिंग फंक्शन में जरूर करें ट्राई

Homemade Ubtan Recipe: चेहरे की त्वचा पर नेचुरल निखार लाने के लिए आज हम आपको एक खास तरह के उबटन के बारे में जानकारी दे रहे है जो इसके काम आ सकते है।

दीपिका पाल

Best Ubtan For Brides: शादी के सीजन की शुरुआत हो गई है। दुल्हा हो या फिर दुल्हन इनका सुंदर दिखना जरूरी होता है क्योंकि सबकी निगाहें उनके चेहरे पर होती है। इसके अलावा शादी में शामिल होने आ रहे रिश्तेदार भी सुंदर दिखना पसंद करते है। चेहरे की सुंदरता हमेशा एक जैसी नहीं होती है बदलते मौसम के साथ तनाव, धूल-मिट्टी की वजह से स्किन पर बुरा असर पड़ता है।

चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए वैसे तो महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल हम करते है लेकिन सुंदरता हमारे घर के किचन में छिपी है। चेहरे की त्वचा पर नेचुरल निखार लाने के लिए आज हम आपको एक खास तरह के उबटन के बारे में जानकारी दे रहे है जो इसके काम आ सकते है।

चेहरे को बेदाग बनाता है ये उबटन

चेहरे पर किसी तरह का दाग ना बनें इसके लिए आप उबटन को घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से बना सकते है। स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाने के लिए उबटन बेहद फायदेमंद होता है। चावल का आटा – बड़े चम्मच, बेसन – 1 बड़ा चम्मच, हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच, दही – 2 बड़े चम्मच, गुलाब जल – 1-2 छोटे चम्मच, नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच.

कैसे बनाएं उबटन

आप इन सामग्रियों के साथ उबटन आप बना सकते है, इसकी रेसिपी बेहद आसान है।

  • उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरे में चावल का आटा, बेसन, और हल्दी डालें।
  • अब इसमें दही और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है, तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • इसके बाद आप पेस्ट को इतना बनाएं कि यह न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा। बस इस आसान तरह से आपको उबटन रेडी हो जाएगा।

कैसे लगा सकते है उबटन

आप घर में बने इस उबटन को बनाने के बाद आसानी से लगा सकते है।

  1. इसके लिए सबसे पहले आप चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लें।
  2. अब उबटन को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं।
  3. उबटन को कम से कम 15–20 मिनट तक सूखने दें।
  4. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।
  5. इसके बाद एक हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

अगर आप नियमित या हफ्ते में एक- दो बार उबटन चेहरे पर लगाते है तो इसका फायदा आपको मिलता है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात