करी पत्ते खाने के हैरान कर देने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

करी पत्ते के फ़ायदे यहां पढ़िए, जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देख सकते हैं

प्रकृति ने हमें कई ऐसे उपहार दिए हैं जिनका अगर हम सही से इस्तेमाल करें, सही जानकारी रखें तो सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। आज हम बात करी पत्ते की करेंगे। जिसके फायदे आपको हैरान कर देगी।

सीमा कुमारी

Curry Leaves: भारतीय खानपान में कई ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाती है। इन्हीं में से एक है कढ़ी पत्ता जिसका आमतौर पर साउथ इंडियन व्यंजनों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला कढ़ी पत्ता एक औषधीय पौधा भी है, जो अपने ढेर सारे गुणों की वजह से जाना जाता है। साथ ही इसका अनोखा स्वाद और खुशबू भी लोगों को काफी पसंद आता है।

क्या आप जानते हैं करी पत्ते को अगर कच्चा खाया जाए, तो इसके कई सारे फायदे होते हैं, जो हमारी शरीर के साथ साथ बालों और त्वचा को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना करी पत्ते खाने के हैरान कर देने वाले फायदे।

रोजाना करी पत्ते खाने के हैरान कर देने वाले फायदे-

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना करी पत्ते खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। मौजूदा वक्त में आंखों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं, खासकर डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते उपयोग के कारण। इसके मुख्य कारणों में लगातार स्क्रीन देखना, हवा में नमी की कमी, अपर्याप्त पोषण और उम्र बढ़ने से जुड़ी आँखों की समस्याएं शामिल है। ऐसे में आप अपनी डाइट में करी पत्तेको शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें, करी पत्ता विटामिन-A का अच्छा सोर्स माना जाता है जिसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। यह आंखों को स्वस्थ रखता है और नाइट विजन को सही करता है।

डायबीटिज कंट्रोल करने में कारगर

एक्सपर्ट्स बताते है कि, करी पत्ते खाने से सिर्फ आंखों की रोशनी ही नहीं बढ़ती हैं। बल्कि इससे शरीर को अनेक फायदे भी मिलते हैं। इसी के साथ यह शुगर पेशेंट्स के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे रेगुलर खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है।

बालों के लिए बड़ा फायदेमंद

बता दें,आज कल झड़ते बालों की समस्या आम हो गई हैं। ऐसे में बालों से जुड़ी हर समस्याएं दूर करने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल बालों के लिए एक वरदान की तरह समझा जाता हैं। चाहे बालों को लंबा करना हों, झड़ने से रोकना हो या काले घने बनाना हो, हमेशा करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल करी पत्ता में मिनिरल्स, कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन और बीटा कैरोटिन जैसी चीजें मौजूद हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार

एक्सपर्ट्स का मानना है कि करी पत्ता खाने से हमारे शरीर कि रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हम मौसमी बीमारियों और किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाता है। इसमें एंटीबैक्टिरीयल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

करी पत्ता खाने से सिर्फ इम्यूनिटी पावर ही नहीं बढ़ती है बल्कि पाचन तंत्र भी दुरुस्त होती है। करी पत्ता में बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जो पाचन क्रिया को तेज करने का काम करता है। इसमें मौजूद डाइजेस्टीव एंजाइम्स खाना को जल्दी पचाने में मदद करते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर