रक्षाबंधन ब्यूटी टिप्स  (सौ.सोशल मीडिया)
लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan 2026: पार्लर जाने का वक्त नहीं? सिर्फ 5 मिनट का ये 4-Step Facial चेहरे को देगा Fresh Look

Raksha Bandhan Facial At Home: रक्षाबंधन 2026 पर पार्लर जाने का समय नहीं है तो घर पर सिर्फ 5 मिनट में 4-स्टेप फेशियल करें। जानें आसान स्किनकेयर रूटीन, जिससे चेहरे को मिलेगा फ्रेश और निखरा हुआ लुक।

सीमा कुमारी

Raksha Bandhan Beauty Tips : रक्षाबंधन का त्योहार जल्द ही आने वाला है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ और खूबसूरत दिखे। लेकिन कई बार तैयारियों में समय कम मिल पाता है। ऐसे में अगर आपके पास पार्लर जाने का वक्त नहीं है या बहुत अधिक खर्च करना नहीं चाहती हैं तो सिर्फ पांच मिनट में घर पर ही आसान स्किन केयर रूटीन अपनाकर तुरंत ग्लो पा सकती हैं।

रक्षाबंधन के लिए 5 मिनट का इंस्टेंट स्किन केयर प्लान जान लें ताकि पर्व पर आपका चेहरा पूरे दिन ताजा और चमकदार बना रहे।

रक्षाबंधन पर सिर्फ 5 मिनट में पाएं दमकता चेहरा

क्लींजिंग

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंस्टेंट स्किन केयर के लिए सबसे पहले चेहरे की सफाई करें। इसके लिए कच्चे दूध और बेसन का मिश्रण इस्तेमाल करें, इसका मकसद चेहरे से धूल-मिट्टी और गंदगी हटाकर त्वचा को अगले स्टेप के लिए तैयार करना है।

एक्सफोलिएशन

इस स्टेप में डेड स्किन को बाहर निकाला जाता है। इसके लिए सबसे उपयुक्त तरीका स्क्रबिंग का है। बाजार का माइल्ड स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए चीना और शहद का उपयोग करें। इससे डेड स्किन हटेगी और चेहरा स्मूथ होगा।

फेस मसाज

चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करना है। इसके लिए बादाम तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करने के बाद त्वचा को साफ करें। अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो कोई भी नया तेल या प्रोडक्ट लगाने से पहले स्किन रिएक्शन जरूर देखें।

फेस पैक लगाएं

आखिरी चरण में फेस पैक लगाएं। बेसन, हल्दी और दूध को मिलाकर फेस पैक बनाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद सूखने दें और फिर पानी से धो लें। अगर किसी सामग्री से एलर्जी या जलन की समस्या होती है, तो उसका इस्तेमाल न करें।

क्या इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो आएगा?

इस तरह के घरेलू फेशियल से हर व्यक्ति को एक जैसा रिजल्ट मिले, यह जरूरी नहीं है। सभी की स्किन टोन अलग-अलग होती है। अगर इस्तेमाल के बाद चेहरे पर जलन, लालिमा, खुजली या सूजन दिखाई दे, तो इसे तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना