French vs American Beauty: फ्रेंच और अमेरिकन महिलाओं की 10-10 ब्यूटी हैबिट्स, जानें क्या है फर्क

Skin Care Routine: फ्रेंच और अमेरिकन महिलाओं की खूबसूरती से जुड़ी आदतें एक-दूसरे से काफी अलग मानी जाती हैं। जानें दोनों की 10-10 खास ब्यूटी हैबिट और किस कल्चर में क्या है खास।
French vs american beauty routines
ब्यूटी रूटीनफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

French Or American Beauty: खूबसूरती को लेकर फ्रांस और अमेरिका की सोच काफी अलग मानी जाती है। फ्रेंच ब्यूटी में अक्सर सादगी, प्राकृतिक रूप और त्वचा की देखभाल पर जोर दिया जाता है, जबकि अमेरिकी ब्यूटी कल्चर में एक्सपेरिमेंटिव मेकअप, स्किन कलर और किसी प्रॉब्लम से संबंधित चीजों को ध्यान में रखकर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदे जाते हैं।

फ्रेंच महिलाओं की 10 खास ब्यूटी हैबिट्स

मिनिमल मेकअप, नेचुरल निखार

फ्रेंच ब्यूटी कल्चर का सबसे चर्चित हिस्सा है- कम से कम प्रोडक्ट में चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को उभारना। मिनिमल बेस और मल्टीपल प्रोडक्ट या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने की बजाए नेचुरल ब्यूटी को निखारना ही फ्रेंच स्टाइल ऑफ ब्यूटी है।

मेकअप से अधिक स्किन केयर जरूरी

फ्रेंच स्टाइल में चेहरे को मेकअप से ढकने के बजाय त्वचा को स्वस्थ रखने पर ध्यान दिया जाता है। हल्के और त्वचा के लिए माइल्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाती है।

बहुत सारे प्रोडक्ट की बजाय कुछ जरूरी चीजें

फ्रेंच महिलाएं अक्सर अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से सीमित प्रोडक्ट चुनने और उन्हीं पर टिके रहने के लिए जानी जाती हैं। वे ट्रेंड के हिसाब से नहीं बल्कि अपने स्किन की जरूरत के हिसाब से स्किन का ध्यान रखती हैं। वे हर नए चलन के साथ अपनी दिनचर्या बदलना जरूरी नहीं समझती है।

बालों को बहुत ज्यादा सजाने से बचना

बालों को बिल्कुल पॉलिश्ड और हर समय एक जैसा रखने के बजाय नेचुरल और सहज रूप पसंद किया जाता है। बालों को हवा में सूखने देना और हल्का बिखरा हुआ ही छोड़ देना फ्रेंच ब्यूटी का हिस्सा है।  

हल्का और सहज मेकअप

फ्रेंच मेकअप में चेहरे की हर कमी को छिपाने की कोशिश नहीं की जाती है, बल्कि स्किन को नेचुरल और उसके स्वाभाविक रूप में छोड़ दिया जाता है। होंठों पर हल्का रंग या गहरा गुलाबी-लाल रंग लगाया जा सकता है।

वन प्रोडक्ट मल्टीपल यूज

फ्रेंच ब्यूटी स्टाइल में ऐसे प्रोडक्ट को पसंद किया जाता है, जिनका एक से अधिक तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। उदाहरण के लिए, लिपस्टिक को बल्श की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

त्वचा की ऊपरी परत को स्वस्थ रखने पर ध्यान

फ्रेंच स्किन केयर में त्वचा की नेचुरल लेयर को बनाए रखने और बहुत ज्यादा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट से बचने की सलाह दी जाती है।

फेवरेट प्रोडक्ट को बार-बार इस्तेमाल करना

अगर कोई उत्पाद त्वचा के लिए अच्छा काम कर रहा है, तो उसे केवल नए ट्रेंड के कारण बदलने की जरूरत नहीं मानी जाती। फ्रेंच महिलाएं चमकदार एडवर्टिजमेंट देखकर अपना स्किन केयर प्रोडक्ट नहीं बदलती हैं बल्कि सिंपल और असरदार चीजों पर जोर देती हैं।

उम्र को पूरी तरह छिपाने की कोशिश नहीं

फ्रेंच ब्यूटी में उम्र बढ़ने को पूरी तरह छिपाने के बजाय स्वाभाविक रूप से सुंदर दिखने पर जोर दिया जाता है। हालांकि, यह भी एक सामान्य कल्चरल सोच है, हर व्यक्ति की पसंद एक जैसी नहीं होती।

सादगी को खूबसूरती का हिस्सा मानना

फ्रेंच ब्यूटी स्टाइल का मूल विचार यही है कि तैयार होने में बहुत ज्यादा समय और बहुत सारे प्रोडक्ट जरूरी नहीं हैं। कम चीजों में साफ, सहज और आकर्षक रूप तैयार करना इसका अहम हिस्सा है।

अमेरिकन महिलाओं की 10 खास ब्यूटी आदतें

पूरी तरह निखरा हुआ मेकअप

अमेरिकी ब्यूटी कल्चर में मेकअप के जरिए चेहरे को अधिक खूबसूरत और चमकदार दिखाने का चलन है। चेहरे की बनावट को उभारने के लिए अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

चेहरे की अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग प्रोडक्ट

अमेरिकी महिलाओं में स्किन केयर में किसी खास समस्या को टारगेट करके उत्पाद चुनने का ट्रेंड है। जैसे दाग-धब्बे, मुंहासे, रोमछिद्र या एंटी एजिंग को टारगेट करके प्रोडक्ट का चयन करना।

नए ट्रेंड के हिसाब से प्रोडक्ट खरीदना

सोशल मीडिया, चर्चित हस्तियों और इंटरनेट पर तेजी से वायरल लोकप्रिय होने वाले ब्यूटी प्रोडक्टस अमेरिकी बाजार में लोगों की पसंद को प्रभावित करते हैं। नए प्रोडक्ट को ट्राई करने होड़ अमेरिकी महिलाओं में अधिक होती है।

कई तरह के मेकअप उत्पाद

अमेरिका में महिलाएं चेहरे के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग प्रोडक्ट और टूल्स इस्तेमाल करती हैं। इसलिए उनके तैयार होने में अधिक समय लगता है।

बालों को सलीके से सजाने पर जोर

बालों को सीधा, घना या पूरी तरह सधा हुआ दिखाने के लिए ब्लो ड्रायर, कर्लर और कई अन्य प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भी अमेरिकी ब्यूटी का हिस्सा है। हेयर कलरिंग भी अमेरिकी महिलाओं द्वारा खासा पसंद की जाती है।

प्रभावशाली और स्पष्ट मेकअप

अमेरिकी मेकअप में आंखों, होंठों और चेहरे की बनावट को अधिक पॉलिश्ड लुक देने के लिए गहरे रंग और अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पावरफुल एक्टिव इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट

अमेरिकी स्किन केयर में त्वचा की खास समस्या पर काम करने वाले एक्टिव कंपाउंड वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल लोकप्रिय है। उदाहरण के तौर पर विटामिन सी, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड और बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड वाले प्रोडक्ट मिलते हैं।

मल्टी सेट्प स्किन केयर

चेहरा साफ करने से लेकर सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन तक मल्टीपल प्रोडक्ट को अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं।

French vs american beauty routines
Retinol Vs Retinoids: आपके लिए कौन सा है बेहतर? जानें रेटिनॉल और रेटिनॉइड के फायदे, सही तरीका और सावधानियां

निखरी और एकसार त्वचा पर जोर

अमेरिकी सौंदर्य शैली में दाग-धब्बों, मुंहासों और ओपन पोर्स को कम दिखाई देने वाली स्किन पाने की कोशिश काफी आम है।

ब्यूटी रूटीन को खुलकर साझा करना

मेकअप और त्वचा की देखभाल से जुड़ी अपनी दिनचर्या को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर शेयर करना अमेरिकी ब्यूटी कल्चर का बड़ा हिस्सा बन चुका है। मेकअप करने के तरीके और प्रोडक्ट की जानकारी भी खूब शेयर की जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com