कोल्ड कॉफी रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Cold Coffee Recipe In Hindi: अकसर लोग कोल्ड कॉफी पीने के लिए महंगे कैफे का रूख करते हैं, जब कि बड़ी ही आसानी से घर पर क्रीमी कोल्ड कॉफी बनाया जा सकता है। जानिए कॉफी बनाने का ये फॉर्मूला।

रीता राय सागर

Creamy Cold Coffee: गर्मियों के मौसम में चाय और हॉट कॉफी से ज्यादा सुकून ठंडी लस्सी, छाछ या कोल्ड कॉफी पीकर मिलती है। कैफे में मिलने वाली कॉफी अधिक क्रीमी और झागदार होती है और हमें लगता है कि ऐसी कॉफी घर पर बनाना मुमकिन नहीं है।

परफेक्ट, ठंडी, क्रीमी और झागदार कॉफी बनाने के लिए किसी कैफे के शेफ की नहीं, बल्कि जरूरत है एक परफेक्ट अनुपात की। इसकी मदद से कोई भी बना सकता है टेस्टी स्टारबक्स स्टाइल कॉफी।

कोल्ड कॉफी बनाने की सामग्री

  • फुल क्रीम मिल्क- 2 कप
  • कॉफी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  •  चीनी- 2 बड़े चम्मच
  • गर्म पानी- 2 बड़े चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े- 7-8
  • वैनिला आइसक्रीम- 1 स्कूप
  • चॉकलेट सिरप

कॉफी बनाने की विधि

  • बेस तैयार करेंगे

सबसे पहले हम कॉफी का बेस तैयार करेंगे। इसके लिए एक कप में कॉफी लेंगे और इसमें दो बड़े चम्मच कॉफी की ऐड करेंगे। अब इसमें गर्म पानी और चीनी मिलाएंगे। गर्म पानी डालते ही कॉफी और चीनी एक्टिव हो जाते हैं।

इसके बाद मुख्य काम इन तीनों को फेंटने का है। अब इन तीनों के मिक्सचर को चम्मच, बीटर, फ्रॉदर या इलेक्ट्रिक मिक्सर की मदद से कुछ मिनटों के लिए बीट करेंगे। इसे तब तक बीट करना है, जब तक ये गाढ़ी और क्रीमी न हो जाए। इसका रंग डार्क ब्राउन से लाइट ब्राउन हो जाएगा और कंसिस्टेंसी फल्फी हो जाएगी।

अब एक पतली सुराहीदार गिलास लेंगे। उसे चॉकलेट सिरप से डेकोरेट करेंगे। अब इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालेंगे। इसके बाद इसमें ठंडा-ठंडा फुल क्रीम मिल्क ऐड करेंगे। इसके ऊपर फ्रॉद की हुई कॉफी मिक्सचर को डालेंगे और धीरे-धीरे मिक्स करेंगे और तैयार है ठंडा-ठंडा कोल्ड कॉफी।

इसे आप अपने मनपसंद टॉपिंग से डेकोरेट करेंगे। जैसे चॉकलेट सिरप ड्रिजल कर सकते हैं या फिर अपने पसंद के फ्लेवर की आइसक्रीम ऐड करेंगे। आप चाहें, तो इसके ऊपर सिनमन पाउडर भी छिड़क सकते हैं।

कॉफी बनाने के टिप्स

  • अगर आप स्मूदी जैसा गाढ़ा टेक्सचर चाहते हैं तो कॉफी में दूध की मात्रा थोड़ी कम रखें।
  • गर्मियों में इसे आइस्ड कॉफी वर्जन में बनाना और भी रिफ्रेशिंग लगता है।
  • चाहें तो इसमें  पीनट बटर एक चम्मच मिलाकर और भी क्रीमी व नटी फ्लेवर पा सकते हैं।

कॉफी में मौजूद कैफीन एक एनर्जी बूस्टर होता है। कॉफी का डार्क अरोमा मूड को बेहतर बनाता है। सेहत के लिहाज से देखें, तो कोल्ड कॉफी, हॉट कॉफी से बेहतर ऑप्शन है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें